विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2018

टाइगर श्रॉफ अपनी बहन के साथ मिलकर करने जा रहे हैं ऐसा काम, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे 'अरे वाह...'

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के लिए 2018 शानदार रहा है. साल के शुरू में 'बागी 2' की सक्सेस के बाद टाइगर श्रॉफ ने अपनी अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है.

Also Read in
टाइगर श्रॉफ अपनी बहन के साथ मिलकर करने जा रहे हैं ऐसा काम, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे 'अरे वाह...'
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ
  • टाइगर-कृष्णा मिलकर खोलेंगे जिम
  • भाई-बहन जल्द करेंगे जिम की ओपनिंग
  • टाइगर श्रॉफ अपने फिटनेस के लिए सीरियस
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के लिए 2018 निश्चित रूप से एक शानदार साल रहा है. इस साल की शुरुआत में 'बागी 2' की सक्सेस के बाद टाइगर श्रॉफ ने अपनी अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) के लिए शूटिंग शुरू कर दी है. इसके साथ ही टाइगर ने अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) के साथ मिलकर एमएमए मैट्रिक्स जिम खोलने की तैयारी में हैं. मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में माहिर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मिलकर 1 दिसंबर 2018 से बांद्रा में एक विशेष एमएमए मान्यता प्राप्त जिम खोल रहे है.

Rajinikanth's 2.0 Movie Review: रजनीकांत के 2.0 में 3.0 का ट्विस्ट, दमदार 'Robot' और हैरतअंगेज टेक्नोलॉजी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urban Asian (@urbanasian) on


टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) न केवल अपने जबरदस्त डांस के लिए जाने जाते है बल्कि अपनी शानदार बॉडी और खतरनाक एक्शन सीक्वेंस के लिए भी मशहूर हैं. अपने डेब्यू के बाद से टाइगर ने जब भी सार्वजनिक तौर पर अपने प्रशंसकों से बात की है, तब अभिनेता से यह सवाल ज़रूर किया जाता था कि उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) कहां से सीखा है. टाइगर श्रॉफ के करीबी एक जानकार से पता चला है कि, "टाइगर से कई बार एमएमए में उनके प्रशिक्षण के बारे में पूछा गया है. यही वह वक्त था जब अभिनेता ने एक विशेष एमएमए प्रशिक्षण केंद्र खोलना का फैसला किया था और आखिरकार अब उनका यह अधूरा सपना, सच होने जा रहा है."

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


'सिंघम' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, अजय देवगन नहीं ये एक्टर बने हैं बाजीराव सिंघम

टाइगर ने कहना है कि, "कृष्णा और मैं एमएमए के बारे में समान रूप से पैशनेट है और एमएमए पर केंद्रित प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं." फिल्मों की बात करे तो, "टाइगर ने ऋतिक रोशन के साथ सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. चूंकि वह ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे, इसलिए टाइगर अपने किरदार को न्याय देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है. टाइगर श्रॉफ जो अपने एजग्रुप के लोगों में से सबसे कम उम्र के हैं, वह अलग-अलग आयु वर्ग और सीमाओं में दर्शकों का मनोरंजन करके अधिकतम प्रभाव डाल रहे हैं.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Krishna Shroff, MMA Matrix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com