विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

ना कोई हीरो, ना ही विलेन, क्लाईमैक्स ऐसा कांप जाए रूह, IMDb ने भी दी 7.6 रेटिंग, आपने देखी ये फिल्म?

IMDb ने भी इस फिल्म को 7.6 रेटिंग दी है. इस फिल्म में कोई हीरो नहीं है, बल्कि तीन टॉप एक्ट्रेस हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स आंखें फाड़ देने वाला है.

ना कोई हीरो, ना ही विलेन, क्लाईमैक्स ऐसा कांप जाए रूह, IMDb ने भी दी 7.6 रेटिंग, आपने देखी ये फिल्म?
IMDb ने भी इस फिल्म को 7.6 रेटिंग दी है
नई दिल्ली:

सिनेमा का तीसरा पर्दा ओटीटी सस्पेंस, थ्रिलर, क्राइम और हॉरर फिल्मों-सीरीज से भरा है. दर्शक ओटीटी पर इस जोनर की फिल्में खूब पसंद कर रहे हैं. ऐसे में ऐसी फिल्मों के शौकीनों के लिए बात करेंगे एक ऐसी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की, जो आपका पूरा दिमाग हिलाकर सिर चकरा देगी. IMDb ने भी इस फिल्म को 7.6 रेटिंग दी है. इस फिल्म में कोई हीरो नहीं है, बल्कि तीन टॉप एक्ट्रेस हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स आंखें फाड़ देने वाला है. इस फिल्म का नाम क्या है, इसकी स्टारकास्ट में कौन-कौन है, यह कब रिलीज हुई है, इसके डायरेक्टर कौन हैं, इसे अब कहां देख सकते हैं? इसके बारे में हम आपको इस स्टोरी में बताने जा रहे हैं.

साउथ की है फिल्म 

साउथ सिनेमा से बॉलीवुड आईं लेडी सिंघम काजल अग्रवाल इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं. काजल के साथ-साथ फिल्म में दो साउथ एक्ट्रेस नित्या मेनन और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम ऑ है, जिसे 'हनुमैन' के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें काजल ने एक काली नामक लड़की का रोल किया है, जो मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है. फिल्म की शुरुआत कुछ इस तरह होती है कि एक शख्स टाइम ट्रैवल मशीन की मदद से समय से पीछे जाकर अपने पेरेंट्स से मिलना चाहता है.

क्या है फिल्म की कहानी?

दूसरी तरफ मीरा के रोल में नित्या मेनन, जो एक रेस्टोरेंट में काम करती है, अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर एक अमीर इन्वेस्टर का पैसे चुराने का प्लान बनाती है. फिल्म की कहानी मेंटल हेल्थ, सेक्स और सेक्सुअलिटी जैसे मुद्दों पर भी बात करती है. इस टॉलीवुड फिल्म को धार्मिक पात्रों से भी जोड़ा गया है, जो काली के किरदार से जुड़े हैं और आखिर में दिमागी कमजोर काली की यह सब कल्पनाएं झूठी साबित होती हैं. काली दिमागी बीमार है और वह अपनी तरह-तरह की कल्पनाओं से तंग आकर आत्महत्या कर लेती है. इस फिल्म को देखने के लिए आप ओटीटी के अग्रणी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जा सकते हैं. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Awe 2018, Awe Movie, Kajal Aggarwal, Nithya Menen, Regina Cassandra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com