काजल अग्रवाल ने साउथ सिनेमा से लेकर से इंडियन सिनेमा में भी अपना नाम बनाया है. आज वो किसी पहचान की मोहताज नही हैं. उनके करियर में कई एक से बड़ी एक फिल्मे हैं. अपने इस जर्नी के दौरान उनको लोगों को खूब प्यार भी मिला है. लेकिन ये सफर उनके लिए इतना भी आसान नहीं था. हाल ही में उन्होंने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना के बारे में बताया है, जिसे याद कर के वो आज भी कांप जाती हैं. एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया था.
शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन पर आया डायरेक्टर
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजल ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वो अपनी वैनिटी में आराम कर रही थीं. तभी फिल्म की यूनिट में काम करने वाला एक असिस्टेंट डायरेक्टर उनकी वैन में बिना इजाजत के आ गया था. वो उसको देखकर के शॉक्ड हो गईं और उनको कुछ समझ ही नहीं आया कि वो क्या करें.
हालात तो तब और भी चौंकाने वाले हो गए, जब उस आदमी ने अपनी शर्ट उतारी और काजल को अपनी छाती पर उनके नाम का टैटू दिखाया. काजल ने बताया कि ये सब इतना अचानक हुआ कि उनके हाथ-पैर कांपने लगे थे. इस वाक्ये ने काजल को बुरी तरह से डरा दिया था.
ये भी पढ़ें: सिंकदर के डायरेक्टर के बाद एक्ट्रेस का भी सलमान खान पर हमला, भाईजान को बताया लेट-लतीफ

काजल ने फिल्मी करियर की बात करे तो उन्होंने साउथ फिल्मों से अपने अभिनय की शुरूआत की थी. साउथ में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मो में काम किया है. हाल ही में वो रामायण फिल्म में मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी. रामायण फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4.15 बजे रिलीज किया जाएगा. इस बड़े बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है, इसका इंतजार हर कोई कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं