विज्ञापन

2 घंटे 52 मिनट की फिल्म ने जियोहॉटस्टार पर खोला भोजपुरी फिल्मों का दरवाजा, खेसारी लाल यादव ने OTT पर मचाया गदर

ओटीटी पर भोजपुरी फिल्मों के लिए रास्ता खुलता नजर आ रहा है. जियोहॉटस्टार पर खेसारीलाल यादव की 2 घंटे 52 मिनट की फिल्म रिलीज हो गई है और इसने रिलीज होते ही गर्दा उड़ा दिया है.

2 घंटे 52 मिनट की फिल्म ने जियोहॉटस्टार पर खोला भोजपुरी फिल्मों का दरवाजा, खेसारी लाल यादव ने OTT पर मचाया गदर
OTT पर भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती की दस्तक
NDTV
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित और बड़े बजट की फिल्मों में शामिल ‘रंग दे बसंती' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो गई है. सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार पाने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों के लिए उपलब्ध है. एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा की तकनीकी रूप से समृद्ध और बड़े कैनवास पर बनी फिल्मों में गिना जा रहा है, जिसमें देशभक्ति, भावनाएं, एक्शन और मनोरंजन का प्रभावशाली संगम देखने को मिलता है. फिल्म में खेसारीलाल यादव लीड रोल में हैं. फिल्म की ड्युरेशन 2 घंटे 52 मिनट है.

फिल्म के निर्माता रोशन सिंह ने बताया कि जो दर्शक किसी कारणवश इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, उनके लिए अब इसे घर बैठे देखने का सुनहरा अवसर है. फिल्म की ओटीटी रिलीज के साथ एक बार फिर भोजपुरी सिनेमा के स्तर और उसकी बढ़ती लोकप्रियता की चर्चा तेज हो गई है. देशभक्ति, भावनात्मक कहानी और भव्य प्रस्तुति से सजी ‘रंग दे बसंती' अब जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है.

फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने अपने दमदार अभिनय से यह साबित किया है कि भोजपुरी सिनेमा भी बड़े स्तर की विषयप्रधान और देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों का निर्माण करने में सक्षम है. भव्य लोकेशंस, शानदार सिनेमैटोग्राफी, प्रभावशाली बैकग्राउंड स्कोर और भावनात्मक कहानी फिल्म को अलग पहचान देते हैं. 

फिल्म को लेकर खेसरीलाल यादव ने कहा, 'रंग दे बसंती हमारे दिल के बेहद करीब है. इसे हमने पूरे समर्पण और मेहनत के साथ बनाया है ताकि भोजपुरी सिनेमा भी बड़े स्तर की, सार्थक और देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों के लिए पहचाना जाए. सिनेमाघरों में दर्शकों ने जिस तरह प्यार दिया, उसके लिए मैं सभी का दिल से आभारी हूं. अब यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है. मेरी सभी दर्शकों से अपील है कि अपने पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को जरूर देखें और भोजपुरी सिनेमा को आगे बढ़ाने में अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें.'

फिल्म में खेसरीलाल यादव के साथ रति पांडे, डायना खान, अमिताभ भट्टाचार्य और फिरोज खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म की सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं. संगीत ओम झा और कृष्णा बेदर्दी ने दिया है, जबकि गीत प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ. कृष्णा एन. शर्मा, कृष्णा बेदर्दी और सत्या सावरकर ने लिखे .

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Khesari Lal Yadav, OTT, JioHotstar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com