मोहब्बतें फिल्म में जुगल हंसराज नजर आए थे. जी हां, हम उसी एक्टर की बात कर रहे हैं, जो अपनी नीली-नीली आंखों से लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया करते थे. वैसे तो जुगल हंसराज ने कम फिल्में की, लेकिन अपने चॉकलेटी बॉय इमेज से वे लड़कियों के दिलों पर छाए रहे. जुगल हंसराज बचपन से ही फिल्मों में आ गए थे. वे कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी देखे गए. इन दिनों जुगल हंसराज फिल्मों की चकाचौंध से दूर हैं और अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं.
हालांकि जुगल हंसराज सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. उन्हें अपनी बचपन की फोटोज को सोशल मीडिया पर खूब शेयर करते हुए देखा जाता है. इसी क्रम में जुगल ने अपनी एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में उनके साथ बॉलीवुड के दिग्गज सुइतारे नजर आए थे. दरअसल, जुगल हंसराज ने लोहा फिल्म के सेट की एक फोटो को शेयर किया था. यह फिल्म साल 1987 में आई थी. इस फोटो में अमरीश पुरी, शक्ति कपूर, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज देखे जा सकते हैं. वहीं जुगल सफेद रंग की शर्ट और हाफ पैंट में नजर आ रहे हैं. बीच में खड़ा छोटा जुगल हंसराज हैं. इस फोटो में जुगल को पहचानना फैन्स के लिए बड़ा ही मुश्किल है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें, जुगल हंसराज अब पहले की तरह बिलकुल नहीं दिखते. अब उन्हें देखने के बाद आपको उन्हें पहचानने में कुछ समय लग जाएगा. हाल ही में एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे अनुपम खेर के साथ नजर आए थे. इस फोटो में उम्र का तकाजा साफ देखने को मिल रहा था. हालांकि फिर भी वे स्मार्ट लग रहे थे. एक्टर की इस फोटो पर लोगों ने 'डैशिंग', 'स्मार्ट' जैसे कमेंट्स किए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं