विज्ञापन

'उसे अस्सलामु अलैकुम सिखाओ', इस एक्ट्रेस के पिता 5 वक्त के नमाजी, बेटा हनुमान भक्त, अब लोग देते हैं ताने...पहचाना क्या?

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. इंटरफेथ मैरिज और बेटे की परवरिश को लेकर उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर जज किया जाता है.

'उसे अस्सलामु अलैकुम सिखाओ', इस एक्ट्रेस के पिता 5 वक्त के नमाजी, बेटा हनुमान भक्त, अब लोग देते हैं ताने...पहचाना क्या?
फोटो में दिख रही बच्ची है टॉप एक्ट्रेस

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. इंटरफेथ मैरिज और बेटे की परवरिश को लेकर उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर जज किया जाता है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किश्वर ने खुलकर बताया कि कैसे उनके मुस्लिम परिवार और हिंदू पति के बीच प्यार, सम्मान और समझदारी ने हर मुश्किल को आसान बना दिया. उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा निर्वैर भगवान हनुमान और शिव जी का बड़ा भक्त है, लेकिन इसी बात पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. एक्ट्रेस का कहना है कि धर्म से पहले इंसानियत सबसे जरूरी है और वही सीख वह अपने बेटे को देना चाहती हैं.

पिता थे नमाजी, फिर भी बेटी के फैसले का किया सम्मान

किश्वर मर्चेंट ने बातचीत में बताया कि जब उन्होंने सुयश राय के साथ रिश्ता शुरू किया था, तब उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपने परिवार की प्रतिक्रिया को लेकर थी. उनके पिता पांच वक्त के नमाजी हैं और धार्मिक तौर-तरीकों को गंभीरता से मानते हैं. ऐसे में किश्वर को लगा था कि शायद उनके रिश्ते को आसानी से स्वीकार नहीं किया जाएगा.

हालांकि, समय के साथ उनके परिवार ने सुयश को खुले दिल से अपनाया. किश्वर ने कहा कि दोनों ने यह तय किया था कि वे न मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करेंगे और न हिंदू परंपरा से. इसी वजह से उन्होंने कोर्ट मैरिज का रास्ता चुना ताकि किसी भी परिवार या रिश्तेदार की भावनाएं आहत न हों. एक्ट्रेस के मुताबिक, रिश्ते को सफल बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज आपसी सम्मान होती है, धर्म नहीं. यही वजह है कि शादी के इतने साल बाद भी उनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है.

बेटे निर्वैर की परवरिश पर उठे सवाल

किश्वर ने अपने बेटे निर्वैर के बारे में बात करते हुए बताया कि वह बेहद छोटी उम्र से ही हिंदू देवी-देवताओं में दिलचस्पी रखता है. उसे भगवान हनुमान और शिव जी की कहानियां सुनना पसंद है और वह अपने नानू को भी उत्साह से ये बातें बताता है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पिता खुद कभी मंदिर नहीं गए, लेकिन फिर भी वे अपने नाती की बातें प्यार से सुनते हैं. उनके घर में धर्म को लेकर कभी कोई दबाव नहीं रहा.

यह भी पढ़ें: 12 मई को रिलीज हुई थी वो फिल्म, जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिली थी अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना के निधन की खबर, बीच में छोड़ परिवार से गए थे मिलने

हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने निर्वैर को भी नहीं छोड़ा. एक फोटो में टोपी पहनने पर कुछ लोगों ने कमेंट किया कि बच्चे को ‘अस्सलामु अलैकुम' बोलना सिखाना चाहिए. इस पर किश्वर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनका बेटा सबसे पहले एक इंसान है और वे उसे इंसानियत की सीख देना चाहती हैं, न कि नफरत की.

उम्र और धर्म के फर्क के बावजूद निभाया रिश्ता

किश्वर और सुयश की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. दोनों के बीच करीब आठ साल का एज गैप है. किश्वर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि सुयश अपनी उम्र को लेकर झूठ बोल रहे हैं. लेकिन पासपोर्ट देखने के बाद उन्हें सच पता चला. उन्होंने माना कि उम्र का इतना बड़ा अंतर देखकर उन्हें लगा था कि शायद यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलेगा. दोनों कुछ समय के लिए अलग भी हुए, लेकिन तीन दिन बाद फिर साथ आ गए. उसी वक्त दोनों ने फैसला किया कि वे इस रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे.

यह भी पढ़ें: 16 साल बाद 37 साल की ईरानी एक्ट्रेस ने छोड़ा भारत, बोलीं- बहुत मुश्किल, अब घर जैसा महसूस नहीं होता

किश्वर ने यह भी स्वीकार किया कि शुरुआत में सुयश की मां को उनके मुस्लिम होने और उम्र में बड़ी होने को लेकर थोड़ी चिंता थी. लेकिन समय के साथ परिवार ने इस रिश्ते को अपना लिया. साल 2016 में शादी करने के बाद यह कपल अब खुशहाल जिंदगी जी रहा है और 2021 में दोनों ने बेटे निर्वैर का स्वागत किया था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishwer Merchant, Kishwer Merchant News, Kishwer Merchant Actress, Suyyash Rai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com