विज्ञापन

12 मई को रिलीज हुई थी वो फिल्म, जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिली थी अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना के निधन की खबर, बीच में छोड़ परिवार से गए थे मिलने

12 मई 2017 को अमिताभ बच्चन की एक खास फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही उन्हें विनोद खन्ना के निधन की खबर मिली. ये सुनते ही बिग बी कार्यक्रम बीच में छोड़कर सीधे अपने पुराने दोस्त के परिवार से मिलने पहुंच गए.

12 मई को रिलीज हुई थी वो फिल्म, जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिली थी अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना के निधन की खबर, बीच में छोड़ परिवार से गए थे मिलने
12 मई की वो कॉन्फ्रेंस, जहां अमिताभ को मिली थी विनोद खन्ना के निधन की खबर

12 मई 2017… अमिताभ बच्चन के लिए ये दिन सिर्फ उनकी एक खास फिल्म की रिलीज का दिन नहीं था. बल्कि एक ऐसा पल भी था जिसे वो शायद कभी भूल नहीं पाएंगे. मुंबई में फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी. कैमरों की फ्लैश चमक रही थीं. सवाल पूछे जा रहे थे और बिग बी अपनी फिल्म को लेकर बात कर रहे थे. तभी अचानक उन्हें एक ऐसी खबर मिली जिसने माहौल पूरी तरह बदल दिया. खबर थी उनके बेहद करीबी दोस्त और लंबे समय तक स्क्रीन शेयर करने वाले अभिनेता विनोद खन्ना के निधन की. ये सुनते ही अमिताभ बच्चन का चेहरा बदल गया. उन्होंने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़ी और सीधे अपने दोस्त के परिवार के पास पहुंच गए.

ये भी पढ़ें: जब तमिलनाडु के CM विजय ने अपनी एक झलक से हिट करवा दी थी अक्षय कुमार की फिल्म, 60 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 203 करोड़

दोस्त के निधन की खबर सुनते ही छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

ये फिल्म है सरकार 3. जिसके प्रमोशन के लिए वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसी बीच उन्हें ये दुख भरी खबर मिली. बताया जाता है कि जैसे ही अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना के निधन की जानकारी मिली. वह कुछ पल के लिए बिल्कुल शांत हो गए थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों को भी समझ नहीं आया कि अचानक क्या हुआ. लेकिन बिग बी ने बीच में ही कार्यक्रम खत्म किया और वहां से निकल गए. अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना सिर्फ को-स्टार नहीं थे. बल्कि हिंदी सिनेमा के उस दौर के दो बड़े चेहरे थे जिन्होंने साथ मिलकर कई यादगार फिल्में दीं. अमर अकबर एंथनी, परवरिश, हेरा फेरी, मुकद्दर का सिकंदर और खून पसीना जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था.

ब्लॉग में छलका था बिग बी का दर्द

विनोद खन्ना के निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में जो लिखा. उसने फैंस को और भी इमोशनल कर दिया था. उन्होंने लिखा था कि उनके साथी एक-एक कर उनसे दूर होते जा रहे हैं. बिग बी ने विनोद खन्ना को डिग्निफाइड, शांत और बेहद रिस्पेक्टिव इंसान बताया था. 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना ने 70 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा था. वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. आज भी सरकार 3 की रिलीज का जिक्र होता है तो लोगों को वह पल जरूर याद आता है, जब एक सुपरस्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन से ज्यादा अपने दोस्त के आखिरी सफर को अहम मानते हुए सबकुछ छोड़कर उसके परिवार के पास पहुंच गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sarkar 3, Movie Sarkar 3, Amitabh Bachchan, Vinod Khanna, Vinod Khanna Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com