सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स की वीडियो और तस्वीरें छाई रहती हैं. इन्हें देखकर फैंस अंदाजा लगाते रहते हैं कि वह एक्टर कौन है. लेकिन क्या आपका अंदाजा सही हुआ है. इसी लिस्ट में अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो दिग्गज एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं. वहीं इनमें से एक एक्ट्रेस हिट एक्टर की वाइफ हैं तो वहीं दूसरी बॉलीवुड स्टार की पत्नी और एक की दूसरी मां हैं.
नहीं पहचाना यह और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक और उनकी बहन एक्ट्रेस रतना पाठक हैं. कॉमेडी सीरियल खिचड़ी में हंसा के किरदार में सु्प्रिया पाठक ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं अपनी एक्टिंग से आज भी वह फैंस का दिल जीतती हैं. सुप्रिया पाठक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह एक्टर पंकज कपूर की वाइफ और शाहिद कपूर की सौतेली मां हैं. वहीं उनकी दो बच्चे सना कपूर और रुहान कपूर हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वीडियो में दिख रही दूसरी एक्ट्रेस रत्ना पाठक हैं, जो सारा भाई वर्सेज सारा भाई में एक अहम किरदार निभा चुकी हैं, जिसे आज भी फैंस याद करते हैं. इसके अलावा वह कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह एक्टर नसीरुद्दीन शाह की वाइफ हैं और उनके दो बच्चे विवान शाह और इमाद शाह हैं.
बता दें, सुप्रिया पाठक और रत्ना पाठक कई टीवी सीरियल और फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. वहीं दोनों की एक्टिंग फैंस के दिलों पर राज करती हैं. खिचड़ी में हंसा का किरदार और सारा भाई वर्सेज साराभाई में मिसेज साराभाई के किरदार को आज भी फैंस काफी पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं