हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने हैं जो हर एक सिचुऐशन में फिट बैठते हैं. आज हम 90 के दशक के आखिर में आई एक फैमिली ड्रामा फिल्म की बात कर रहे हैं जिसके हर गाने लोगों को बेहद पसंद आए थे. उस फिल्म में एक ऐसा गाना था जो न केवल पिकनिक व पारिवारिक मौज-मस्ती का हिस्सा बन चुका है, बल्कि इस गाने के जरिए छोटे बच्चों को खेल-खेल में इंग्लिश के A से Z तक सभी अल्फाबेट्स सीखते चले जाते हैं. 27 साल बाद भी बचपन की वही यादें ताजा कर देने वाला यह गाना हर फैमिली ट्रिप में जरूर बजता है.
पिकनिक के माहौल में शुरू हुआ ABCDEFG...
फिल्म के इस गाने में पूरा परिवार बच्चों के साथ पिकनिक मनाने निकलता है. खुले माहौल, खेल-कूद और मस्ती के बीच अचानक ABCDEFG... शुरू होता है और फिर गाना बच्चों को अल्फाबेट्स की दुनिया में ले जाता है. गाने का माहौल इतना हल्का-फुल्का है कि इसे देखते हुए पढ़ाई जैसा एहसास नहीं होता. यही बात इसे बाकी फिल्मी गानों से अलग बनाती है. यहां A, B, C और आगे के सभी अक्षर सिर्फ सुनाए नहीं जाते, बल्कि उन्हें एक मजेदार म्यूजिकल अंदाज में पेश किया जाता है.
इस गाने की सबसे दिलचस्प बात यही है कि मनोरंजन के साथ-साथ इसमें इंग्लिश अल्फाबेट्स भी शामिल हैं. ABCDEFG... से शुरू होकर गाना बच्चों के लिए एक तरह से मस्ती भरा अल्फाबेट्स सेशन बन जाता है. उस दौर में जिन बच्चों ने यह फिल्म देखी, उनके लिए यह गाना सिर्फ पिकनिक और मस्ती तक सीमित नहीं रहा होगा. इसकी धुन और अल्फाबेट्स वाला अंदाज आसानी से याद रह जाने वाला था. शायद यही वजह है कि इतने साल बाद भी इस गाने का जिक्र आते ही ABCDEFG... वाली धुन दिमाग में घूमने लगती है.
4 सिंगर्स की आवाज
साल 1999 मे आईं फिल्म हम साथ-साथ हैं का था. इस फिल्म का गाना Abcdefghi...एक पिकनिक सॉन्ग था, जो आज भी हर फैमिली ट्रिप और रोड ट्रिप में जरूर बजता है. इस गाने के बोल देव कोहली, रविंदर रावल, मिताली शशांक, आर. किरण ने लिखे थे. इस गाने को अपनी आवाज से और बेहतरीन बनाया था उदित नारायण, हरिहरन, हेमा सरदेसाई और शंकर महादेवन ने. इस गाने का संगीत रामलक्ष्मण ने तैयार किया था. गीत के बोल, संगीत और 4 सिंगर्स की बेहतरीन अंदाज ने इस गाने को आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में जिंदा रखा है.
परिवार, पिकनिक और बचपन की यादें
हम साथ-साथ हैं वैसे भी परिवार और रिश्तों पर बनी फिल्म थी और यह गाना उसी माहौल को बच्चों की मस्ती के साथ आगे बढ़ाता है. पिकनिक पर निकला बड़ा परिवार, बच्चों की शरारतें और बीच में ABCDEFG... का यह अंदाज गाने को अलग पहचान देता है. आज जब पुराने फिल्मी गानों की बात होती है तो हम साथ-साथ हैं का यह गाना सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि बचपन की उन यादों के लिए भी याद किया जाता है, जब ABCD सीखना भी किसी गाने की तरह मजेदार लग सकता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं