विज्ञापन

बंजारन लुक में करिश्मा कपूर ने 26 साल पहले किया था ऐसा डांस, एआर रहमान का म्यूजिक ने बनाया कल्ट, कविता कृष्णमूर्ति की आवाज का जादू

90 के दशक एक्ट्रेस में करिश्मा कपूर ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी. करिश्मा कपूर ने कई ऐसे गाने किए जो आज भी पसंद किए जाते हैं. साल 2000 में रिलीज हुए एक गाने में उनका बंजारन वाला लुक और शानदार डांस लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ था.

बंजारन लुक में करिश्मा कपूर ने 26 साल पहले किया था ऐसा डांस, एआर रहमान का म्यूजिक ने बनाया कल्ट, कविता कृष्णमूर्ति की आवाज का जादू
करिश्मा कपूर के डांस ने लोगों के दिलों पर चलाया था जादू
नई दिल्ली:

करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसे गाने किए हैं जो सालों बाद भी लोगों को जुबानी याद हैं. आज हम करिश्मा कपूर के 90 के दशक में आए एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो  फिल्म की रिलीज के पहले ही लोगों को पसंद आ गया था और यही वजह है कि ये सालों बाद भी अपनी चमक बनाए हुए है. बात जब पुराने दौर के गानों की आती है तो उनको सदाबहार बनाने के पीछे की वजह है उन गानों का संगीत, उसकी कहानी और किरदार जिसके हर अंश से लोगों की जुड़ाव महसूस होता था. यही वजह है कि पुराने दौर के गानों को सुनते ही यादें ताजा हो जाती हैं. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसको रिलीज हुए 26 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी इस गाने के बजते ही पैर थिरकने लगते हैं. इस गाने में करिश्ना कपूर बहुत ही अलग अंदाज में नजर आई थीं. 

'जुबैदा' फिल्म का 'मै अलबेली' गाना

साल 2001 में आई फिल्म जुबैदा में करिश्मा कपूर 'मैं अलबेली' गाने में एक अलग ही अंदाज में नजर आई थीं. करिश्मा बंजारन के गेटअप में एक अलबेली लड़की के अंदाज में नजर आई थीं. इस गाने में उनके डांस ने गाने को यादगार बना दिया था. इस फिल्म का संगीत ए.आर रहमान ने तैयार किया था, जिसे कविता कृष्णमूर्ति और सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी थी. गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे. लगभग 5 मिनट इस गाने में करिश्मा कपूर का डांस देखते ही बनता है. गाने में करिश्मा रंग-बिरंगे कपड़ो में देसी माहौल में डांस करती हैं. 

ये भी पढ़ें: 27 साल पुराना वो गाना, तब्बू, करिश्मा, सोनाली बनीं राधा, अलका-अनुराधा-कविता की आवाज का ऐसा हुआ संगम, बना हर फैमिली फेवरेट

इस गाने को फिल्म में एक फिल्म के शूट के लिए फिल्माया जा रहा था. इस गाने से वो अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने की कोशिश  करती हैं. लेकिन उनके पिता अमरीश पुरी शूट को बीच में ही रोक देते हैं. 

'जुबैदा' में करिश्मा ने निभाया था चुनौतीपूर्ण किरदार

साल 2001 मे आई फिल्म जुबैदा का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था.  इस फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ रेखा, मनोज बाजपेयी और अमरीश पुरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे. करिश्मा ने फिल्म में टाइटल रोल निभाया था. बता दें कि फिल्म 19 जनवरी 2001 को रिलीज हुई थी, लेकिन इसका म्यूजिक एल्बम 'मै अलबेली' 2000 में रिलीज हो चुका था. फिल्म में करिश्मा बहुत ही महत्वकांक्षी लड़की का रोल प्ले करती हैं. जो शादी के बाद तलाक की मार झेलती हैं. अपने बच्चे के साथ वो जीने लगती हैं. लेकिन फिर उनकी जिंदगी में एक मोड़ आता है और वो मनोज बाजपेयी ( महाराजा विजयेंद्र सिंह) से मिलती हैं और उनकी प्रेम कहानी आगे बढ़ती है. फिर वो अपने बेटे को अपनी मां के पास छोड़कर महाराजा विजयेंद्र सिंह से शादी कर लेती हैं.  हालांकि वो विजयेंद्र से बहुत प्यार करती थी, लेकिन वह महल के कठोर रीति-रिवाजों का पालन करने में असमर्थ थी. 

आज भी जब ये गाना 'मैं अलबेली' सुनाई देता है तो करिश्मा कपूर का वो चंचल अंदाज याद आ जाता है. गाने को सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. यही वजह है कि सालों बाद भी ये गाना लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाए हुए है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Karisma Kapoor, Main Albeli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com