विज्ञापन

मेंहदी का 25 साल पुराना गाना, अधूरा है शादी का हर फंक्शन, सलमान-रानी-प्रीति की तिकड़ी ने बनाया एवरग्रीन

मेंहदी फंक्शन बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा रहता है. आज हम आपको 25 साल पुराने एक ऐसा मेंहदी सॉन्ग बताएंगे जो हर दुल्हन के दिल की कहानी को बयां करता है.

मेंहदी का 25 साल पुराना गाना, अधूरा है शादी का हर फंक्शन, सलमान-रानी-प्रीति की तिकड़ी ने बनाया एवरग्रीन
25 साल पुराना बॉलीवुड का कल्ट मेंहदी सॉन्ग
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों में आपको हर मौके और दस्तूर के गाने मिल जाएंगे. खुशी के मौके पर खुशी के गाने, गम वाले गाने, प्यार वाले गाने हों या फिर टूटे हुए दिल वाले आशिकों के गाने. तो आज बात करेगे मेंहदी के गाने की, जिसके बिना शादी-ब्याह का माहौल अधूरा सा लगता है. आज हम आपको मेंहदी के एक ऐसा गाना बताएंगे जो 25 साल पहले आया था. लेकिन सालों बाद भी दुल्हन की मेहदी से लेकर शादी की दूसरी रस्मों तक ये गाना जरूर बजता है. 25 साल से इस गाने ने लोगों के दिलों में अपनी वही जगह बना रखी है जो रिलीज के समय पर थी. 

कौन सा था गाना

साल 2000 में सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' रिलीज हुई. इस फिल्म में इन तीनों की तिकड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और इसके गाने भी खूब लोकप्रिय हुए. इस फिल्म का गाना 'मेंहदी-मेंहदी' तो उस समय लोगों की जुबान पर ही चढ़ गया था. फिल्म की कहानी, गाने और सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा की खास तिकड़ी ने इस फिल्म को हिट बनाया. 

बात करें मेंहदी-मेंहदी गाने की तो इस गाने के बोल समीर ने लिखे थे. इसका हर एक शब्द औरत के मन का दर्द और खुशी बयां करता है. इस गाने को जसपिंदर नरूला ने अपनी आवाज से सजाया और अनु मलिक के संगीत ने इसे ऐसा रंग दिया कि कि यह शादी-ब्याह के फंक्शन का हिस्सा बन गया.

शादी के फंक्शन में आज भी सुनाई देता है गाना

'मेंहदी-मेंहदी' गाने की सबसे खास बात है इसकी सादगी और बोल, जो हर किसी के दिल में उतर जाते हैं. इसे सुनते ही शादी का माहौल याद आता है. यही वजह है कि 25 साल बाद भी शादी के फंक्शन में यह गाना खूब सुनाई देता है. हर दुल्हन जो अपने मेंहदी के फंक्शन में नए जीवन को लेकर खुश होती है, लेकिन वहीं मन में घर वालों से बिछड़ने का दर्द भी रहता है. इस गाने के बोलों में ये बखूबी समझ आता है.

फिल्म की कहानी भी थी काफी अलग

'चोरी चोरी चुपके चुपके' की कहानी भी उस दौर के लिए काफी अलग थी. फिल्म में सलमान खान और रानी मुखर्जी पति-पत्नी के किरदार में थे. रानी के किरदार को बच्चा नहीं हो पाता, जिसके बाद कहानी में प्रीति जिंटा का किरदार आता है. वह सलमान और रानी के बच्चे को जन्म देने के लिए उनकी जिंदगी का हिस्सा बनती है. फिल्म की कहानी इसी रिश्ते और उससे पैदा होने वाली भावनाओं के आसपास घूमती है. सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा ने अपने-अपने किरदारों को अलग अंदाज में निभाया था.

ये भी पढ़ें: 61 साल पुराना ‘बिछुआ' वाला गाना, तनुजा के क्लासिकल डांस और लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया सदाबहार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi Songs, Hindi News, Mehndi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com