अस्सी और नब्बे के दशक में दो हीरोइन्स ने बड़े पर्दे पर खूब धमाल मचाया था. दोनों बहुत अच्छी दोस्त भी थीं. और, कुछ फिल्मों में साथ भी दिखाई दीं. दोनों की दोस्ती भी खूब रंग ला रही थी लेकिन फिर एक शख्स इन दोनों की दोस्ती के बीच आया. फिर ये दोस्ती हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो गई. हालांकि दोनों का फिल्मी सफर जारी रहा. खासतौर से एक एक्ट्रेस ने तो लंबे समय तक फिल्मी पर्दे पर काम किया. जबकि एक अचानक ही पर्दे से गायब हो गई. इन दो एक्ट्रेस की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है. क्या आप देखकर इन्हें पहचान सकते हैं कि ये कौन हैं.
कौन हैं ये दो एक्ट्रेस ?
बॉलीवुड ट्रिविया पिक ने ये पुरानी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में तो एक्ट्रेस दिख रही हैं. एक हैं नीलम कोठारी (Neelam Kothari) और एक हैं फराह नाज. दोनों ही अपने दौर की हिट एक्ट्रेस हैं और दो कैदी, लव 86 जैसी मूवीज में साथ भी दिख चुकी हैं. दोनों ने बॉलीवुड में एक ही साथ कदम रखा था. नीलम कोठारी का फिल्मी करियर जवानी नाम की मूवी से शुरू हुआ तो फराह नाज ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा नसबंदी नाम की मूवी से. दोनों की ही शुरूआत साल 1984 से हुई. दोनों ही साउथ की फिल्मों में भी एक्टिव रहीं. दोनों ने कन्नड़ फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा फराह नाज ने दूसरी साउथ इंडियन मूवी में काम किया है तो नीलम कोठारी बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस वजह से आई दरार
बताया जाता है कि दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी. लेकिन फिर एक हीरो की वजह से दोनों दोस्त दूर हो गईं. ये हीरो थे गोविंदा. गोविंदा के साथ नीलम कोठारी की जोड़ी खूब जमी और फराह नाज के साथ भी उन्होंने खूब काम किया. बीच में गोविंदा के साथ दोनों के लिंकअप की खबरें भी आईं. हालांकि न तो गोविंदा ने इस बारे में कभी कुछ कहा और न ही नीलम कोठारी या फराह नाज ने इस बारे में खुलकर कोई बात की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं