विज्ञापन

मोहम्मद रफी का 76 साल पुराना वो गाना, जो बना एक विज्ञापन की पहचान, रेडियो पर बजते ही थम जाते थे सारे काम, लोग घंटों करते थे इंतजार

मोहम्मद रफी ने सिर्फ फिल्मों के लिए ही यादगार गाने नहीं गाए. 1940 और 50 के दशक में उन्होंने बर्मा शेल के केरोसिन तेल के लिए एक विज्ञापन गीत भी गाया था. रफी की आवाज में रिकॉर्ड हुआ यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग इसे सुनने के लिए रेडियो पर इंतजार करने लगे.

मोहम्मद रफी का 76 साल पुराना वो गाना, जो बना एक विज्ञापन की पहचान, रेडियो पर बजते ही थम जाते थे सारे काम, लोग घंटों करते थे इंतजार
मोहम्मद रफी ने गाया था विज्ञापन के लिए ये गाना

आज मोहम्मद रफी का नाम आते ही दिमाग में उनके एक से बढ़कर एक रोमांटिक, दर्द भरे और देशभक्ति गीत घूमने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी आवाज से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाले रफी साहब ने एक बार मिट्टी के तेल के प्रचार के लिए भी गाना गाया था. यह कोई फिल्मी गीत नहीं था, बल्कि बर्मा शेल के केरोसिन तेल का विज्ञापन था. उस दौर में रेडियो ही लोगों तक पहुंचने का बड़ा माध्यम था और रफी की आवाज ने इस विज्ञापन को भी खास बना दिया. बताया जाता है कि लोग इस गीत को सुनने के लिए रेडियो पर इंतजार तक किया करते थे.

जब केरोसिन तेल के लिए गूंज उठी रफी की आवाज

यह बात 1940 और 50 के दशक के आसपास की है, जब बर्मा शेल अपने केरोसिन तेल को ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचाना चाहती थी. उस समय कई जगहों पर खाना पकाने के लिए लकड़ी और उपलों का इस्तेमाल होता था. केरोसिन को एक नए विकल्प के तौर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने रेडियो का सहारा लिया. इसके लिए एक ऐसे गायक की जरूरत थी, जिसकी आवाज लोगों का ध्यान खींच सके. मोहम्मद रफी ने इस विज्ञापन गीत को अपनी आवाज दी. इसके बोल थे, 'घर घर में मुस्काए रोशनी, और अंधेरा हाथ मले'.

फिल्मी गाने की तरह ही गाया विज्ञापन

रफी साहब की खासियत सिर्फ यह नहीं थी कि वह हर तरह के फिल्मी गाने गा सकते थे. इस विज्ञापन गीत में भी उन्होंने उसी जोश और मिठास के साथ अपनी आवाज दी, जिसके लिए वह जाने जाते थे. बताया जाता है कि यह विज्ञापन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया. रेडियो पर इसके बजने का इंतजार किया जाता था और रफी की आवाज ने मिट्टी के तेल के इस प्रचार को भी यादगार बना दिया.

मोहम्मद रफी ने अपने करियर में रोमांस, दर्द, भक्ति, देशभक्ति और कॉमेडी से जुड़े अनगिनत गाने गाए. लेकिन केरोसिन तेल के लिए गाया गया यह विज्ञापन गीत उनकी आवाज के एक अलग ही इस्तेमाल की कहानी बताता है. आज भी रफी साहब को उनकी शानदार आवाज और हर तरह के गाने में खुद को ढाल लेने की क्षमता के लिए याद किया जाता है. शायद यही वजह थी कि फिल्मी पर्दे से बाहर, एक साधारण विज्ञापन गीत में भी उनकी आवाज ने ऐसा असर छोड़ा कि लोग उसे रेडियो पर सुनने का इंतजार करने लगे.

यह भी पढ़ें: 53 साल पुराना वो गाना जिसे किशोर कुमार से पहले धर्मेंद्र ने दी थी आवाज, बिहाइंड द सीन हो गई बड़ी गड़बड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Rafi, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com