विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर छा गई 6 एपिसोड वाली ये सीरीज, OTT प्लेटफार्म पर आते सबको छोड़ा पीछे, टॉप पर किया कब्जा

'ऑपरेशन सफेद सागर' भारतीय वायु सेना के 'गोल्डन एरोज' स्क्वाड्रन के असली सदस्यों की कहानी है. ये जवान भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध छिड़ने पर दुश्मन के इलाके में जाकर एक खतरनाक मिशन को अंजाम देते हैं.

नेटफ्लिक्स पर छा गई 6 एपिसोड वाली ये सीरीज, OTT प्लेटफार्म पर आते सबको छोड़ा पीछे, टॉप पर किया कब्जा
नेटफ्लिक्स पर छा गई 6 एपिसोड वाली ये सीरीज
नई दिल्ली:

ओटीटी कंटेंट प्रेमियों को हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज की रिलीज का इंतजार रहता है. स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी सीरीज रिलीज हुई है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और आते ही ये सीरीज ट्रेंड करने लगी है. 1999 के कारगिल युद्ध पर बनी इस सीरीज का निर्माण अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने किया है. हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' की.

क्या है कहानी?

'ऑपरेशन सफेद सागर' भारतीय वायु सेना के 'गोल्डन एरोज' स्क्वाड्रन के असली सदस्यों की कहानी है. ये जवान भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध छिड़ने पर दुश्मन के इलाके में जाकर एक खतरनाक मिशन को अंजाम देते हैं. यह सीरीज उस ऐतिहासिक मिलिट्री कैंपेन पर आधारित है जो हिमालय के ऊबड़-खाबड़ इलाकों में बहुत ज्यादा ऊंचाई पर लड़ा गया था, जो बर्फ के कभी न खत्म होने वाले समंदर जैसा दिखता है. 6 एपिसोड वाली ये सीरीज में भारतीय वायुसेना के शौर्य और बहादुरी की गाथा है.

यह भी पढ़ें- शेक्सपियर की 421 साल पुरानी कहानी पर बनी फिल्म, जूही ने'जूलियट' बन कर लूटा दिल, बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई 

इस सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, अभय वर्मा, मिहिर अहूजा, दीया मिर्जा और महेश मांजरेकर जैसे कलाकारों ने अपनी दमदार अदाकारी से कहानी में जान डाल दी है. इस हफ्ते इंडिपेंडेंस डे मौके पर वीकेंड में कुछ अच्छा कंटेंट देखना चाहते है तो ये मस्ट वॉच सीरीज देखनी चाहिए. स्वतंत्रता दिवस या उससे पहले देखने के लिए ये परफेक्ट है.

यह भी पढ़ें-  पापा की गोद में दिख रहा यह बच्चा आज है मशहूर एक्टर, इंजीनियर से बना एक्टर, जानते हैं नाम ?

ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों खुश

ये सीरीज बीते हफ्ते 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. तब से लेकर अब तक ये सीरीज लगातार फैंस की पसंदीदा बनी हुई है. क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों की तरफ से ऑपरेशन सफेद सागर को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं और लोग इसे मस्ट वॉच सीरीज बता रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Operation Safed Sagar, Operation Safed Sagar Review, Operation Safed Sagar Cast, Operation Safed Sagar Documentary, Operation Safed Sagar In Which OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com