नई दिल्ली के भारत मंडपम में नेटफ्लिक्स की सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का शानदार प्रीमियर रखा गया. इस प्रीमियर के दौरान वहां पर भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुख एक साथ मौजूद रहे, जिससे इस आयोजन को और भी खास बना दिया. ऑपरेशन सफेद सागर कारगिल युद्ध के दौरान वायुसेना पर प्रेरित होकर बनाई गई है. इस फिल्म में देशभक्ति और देश के लिए कुछ भी कर मिटने की चाहत नजर आती है. कैसे हमारे देश के जवान भारत माता की रक्षा के लिए अपने जान की परवाह नहीं करते हैं.
देशभक्ति के रंग में रंगी शाम
प्रीमियर के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. फेमस सिंगर शान ने कई देशभक्ति गीत गाकर सुरों से समा बांध दिया जिससे दर्शक भावुक हो गए. उनकी परफॉर्मेंस भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को समर्पित थी. वहीं एक्टर तारुक रैना ने सीरीज का नया गाना 'आजमा ले' परफॉर्म किया. उनके साथ सीरीज की पूरी स्टारकास्ट भी मंच पर नजर आई. इस दौरान दर्शकों को यह सीरीज किस तर्ज पर बनाई गई है. इसकी झलक देखने को मिली.
प्रीमियर मे शामिल हुईं कई बड़ी हस्तियां
इस प्रीमियर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, कारगिल युद्ध के कई पूर्व सैनिक, असली गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन के सदस्य और सीरीज की पूरी टीम मौजूद रही. नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस भी इस खास मौके का हिस्सा बने.
क्या है 'ऑपरेशन सफेद सागर' की कहानी?
यह सीरीज कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की भूमिका को दिखाती है. कहानी वायुसेना के कुछ युवा अधिकारियों और गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मिशन पूरे किए थे. सीरीज सिर्फ युद्ध और हवाई अभियानों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन जवानों की भावनाओं, संघर्षों और बलिदान को भी सामने लाती है. निर्देशक ओनी सेन और उनकी टीम ने इस ऐतिहासिक कहानी को वास्तविकता के करीब दिखाने के लिए काफी रिसर्च की है.
नेटफ्लिक्स पर शुरू हुई स्ट्रीमिंग
ग्रैंड प्रीमियर के बाद 'ऑपरेशन सफेद सागर' 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. यह सीरीज कारगिल युद्ध से जुड़ी उन अनसुनी कहानियों को सामने लाती है, जिन्हें अब तक पर्दे पर बहुत कम दिखाया गया है. देशभक्ति, साहस और बलिदान की यह कहानी दर्शकों को एक अलग अनुभव देने का वादा करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं