विज्ञापन

प्रीति जिंटा से केबीसी में अमिताभ बच्चन ने की शिकायत, कहा- नहीं करतीं रिप्लाय

Kaun Banega Crorepati 18: केबीसी के पहले एपिसोड में प्रीति जिंटा से अमिताभ बच्चन ने एक शिकायत बयां की और कहा कि वह उनके मैसेज का रिप्लाय नहीं करतीं. 

प्रीति जिंटा से केबीसी में अमिताभ बच्चन ने की शिकायत, कहा- नहीं करतीं रिप्लाय
केबीसी 18 के पहले एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने की प्रीति जिंटा से शिकायत
नई दिल्ली:

कौन बनेगा करोड़पति 18 का आगाज आज यानी 10 अगस्त से 9 बजे सोनी टीवी पर होने वाला है. इस सीजन के पहले एपिसोड में बटवारा 1947 की कास्ट सनी देओल, आमिर खान और प्रीति जिंटा नजर आएगी. इसकी झलक शो के प्रोमो में देखने को मिली. जहां फिल्म के प्रमोशन के बीच अमिताभ बच्चन ने प्रीति जिंटा से एक शिकायत जाहिर की और कहा कि उन्होंने उनके मैसेज का कभी रिप्लाई नहीं दिया. इसे सुनकर हैरान बटवारा 1947 एक्ट्रेस ने भी जवाब दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. 

अमिताभ बच्चन ने प्रीति जिंटा से की शिकायत

प्रोमो में अमिताभ बच्चन प्रीति जिंटा से कहते हैं, मेरी आपसे बहुत बड़ी शिकायत है. मैंने 31 जनवरी को हमेशा आपको आपके जन्मदिन की बधाई दी है. लेकिन आपने एक बार भी मुझे रिप्लाय नहीं दिया. इस पर प्रीति कहती हैं, नहीं, अमित जी, मैं आपका हमेशा जवाब देती हूं. लेकिन एक हफ्ते बाद. 

ये भी पढे़ं- जेल की दीवारों से निकला वो देशभक्ति गीत, राम प्रसाद बिस्मिल ने लिखा, 61 साल बाद भी है देश के जवानों का तराना

इसके बाद अमिताभ बच्चन उन्हें पुराने ट्वीट दिखाते हैं, जिसमें वह एक्ट्रेस को बर्थडे की बधाई देते हैं और कहते हैं कि कैसे वह उन्हें कभी रिप्लाय नहीं करतीं. ट्वीट में लिखा है, प्रीति जिंटा आप जहां भी हैं क्योंकि तुमने मेरे SMS का जवाब नहीं दिया... हा हा... जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई... ढेर सारा प्यार और खुशियां.  इस मजेदार बातचीत में दोनों हंसते हुए नजर आते हैं. 

प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन की फिल्में

अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. इसमें मोहब्बतें (2000), कभी अलविदा ना कहना (2006) और द लास्ट लियर (2007) का नाम शामिल है. वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा की अपकमिंग फिल्म बटवारा 1947 है, जिसमें सनी देओल ने भी काम किया है. यह 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढे़ं-रेलवे ने स्पॉन्सर की थी दूरदर्शन की 15 एपिसोड की सीरीज, 40 साल पहले देश के कोने कोने तक पहुंची रेलगाड़ी, नीना गुप्ता आईं थी नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com