कांवड़ यात्रा जोरों-शोरों से चल रही है. शिवभक्त महादेव को खुश करने के लिए गंगाजल लेकर अपने अपने घरों को लौट रहे हैं. 11 अगस्त को जल चढ़ाया जाएगा. इससे पहले सड़कों और गली मोहल्लों में सावन के इस खास पर्व को लेकर जश्न और खुशी का माहौल है. खुशी के इस मौके पर संगीत का भी पूरा साथ है. भक्तों की टोली अलग-अलग रीमिक्स गाने पसंद कर रही है. इस मौके पर एक हरियाणवी गाना काफी पसंद किया जा रहा है. इसे इतना सुना जा रहा है कि आप इसे साल 2026 का कावड़ एंथम भी कह सकते हैं.
हम जिस हरियाणवी गाने की बात कर रहे हैं उसके बोल हैं 'जी लागे से बाब्या में' (Ji Laage se babya mai). इस गाने को हरियाणा के के पॉपुलर सिंगर राज मवार और अमन जाजी ने गाया है. इस साल ये भजन कांवड़ की इस यात्रा का मजा दोगुना कर रहा है. ये भजन हर किसी जुबान है और अगर यूट्यूब पर मिलने वाले व्यूज की बात करें तो इसे यूट्यूब पर 157 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. ये साल 2025 में रिलीज हुआ था लेकिन अब इस मौके पर लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.
कौन हैं राज मावर?
राज मावर भारत के एक पॉपुलर हरियाणवी सिंगर, लेखर, म्यूजिक कम्पोजर और एक्टर हैं. उनका जन्म 13 अप्रैल 1994 को हरियाणा के सिरसा में हुआ था. वे हरियाणवी संगीत जगत में अपने एनर्जेटिक गानों और वायरल डांस नंबरों के लिए जाने जाते हैं. राज मावर ने अपने करियर की शुरुआत 2010-2011 के बीच की थी. उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट भी भोले बाबा का ही एक गाना बना था. ये गाना 'मैं तेरी नचाई नाचूं सूं' था. इसके अलावा उनका गाना 'मटक चालूंगी' भी हिट चार्टबस्टर रहा. राज मावर के पॉपुलर गानों में स्कॉर्पियो और चेतक भी शामिल हैं.
राज मावरा का स्टाइल दर्शकों को ज्यादा पसंद इसलिए आता है क्योंकि वे हरियाणवी बीट्स में मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक को इस तरह मिक्स करते हैं ये कुछ नया और मजेदार बन जाता है. यही वजह है कि मावरा के गाने डीजे और डांस प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बन जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं