विज्ञापन

45 साल पुराना रोमांटिक गाना, सीरियल में सुना तो प्यार करने वालों से हुआ खौफ, आरडी बर्मन ने बनाया था एवरग्रीन

Hamen Tumse Pyar Kitna Song: आरडी. बर्मन ने परवीन सुल्ताना की आवाज पर भरोसा जताकर 45 साल पहले रोमांटिक गाना बनाया, जिसके मेल वर्जन में किशोर कुमार ने आवाज दी. लेकिन वह अमर रोमांटिक गीत प्यार में खौफ तब बन गया, जब वह सीरियल में दोहराया गया. 

45 साल पुराना रोमांटिक गाना, सीरियल में सुना तो प्यार करने वालों से हुआ खौफ, आरडी बर्मन ने बनाया था एवरग्रीन
45-year-old romantic song: 45 साल पुराने रोमांटिक गाने को 30 साल बाद सीरियल में खौफ में बदला
नई दिल्ली:

रोमांटिक गाना सुनते ही प्रेमियों को प्यार भरे लम्हों की याद आ जाती है. लेकिन क्या आपने कोई ऐसा रोमांटिक गाने के बारे में सुना है, जिससे आपके दिल में खौफ की एक तस्वीर बन जाए. ऐसा ही एक गाना 45 साल पहले आया था, जिसे आरडी बर्मन ने कंपोज किया था और परवीन सुल्ताना की आवाज ने अपनी आवाज से पिरोया था. लेकिन जब यह गाना एक 15 साल पुराने सीरियल में इस्तेमाल हुआ तो यह प्यार का नहीं बल्कि खौफ की याद दिलाने वाला गाना बन गया. सीरियल तो हिट हुआ ही. लेकिन यह गाना भी चर्चा में आ गया. 

30 साल बाद इस सीरियल में इस्तेमाल हुआ गाना

हम बात कर रहे हैं गाने हमें तुमसे प्यार कितना की, जिसे किशोर कुमार ने गाया था. गाने के बोल कुछ ऐसे थे...

हमें तुमसे प्यार कितना
ये हम नहीं जानते
मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना
हमें तुमसे प्यार कितना
ये हम नहीं जानते
मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना
हमें तुमसे प्यार

इस गाने को सीरियल दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव में इस्तेमाल किया गया, जो कि साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरियल था. 2011 में आया ये सीरियल 2013 तक चला, जिसमें सृति झा, हर्षद चोपड़ा और करणवीर बोहरा अहम किरदार में नजर आए. यह शो अमेरिकी फिल्म स्लीपिंग विद द एनिमी से प्रेरित थी. 

ये भी पढे़ं- सोनू निगम ने पहली बार गाया हिंदी-हरियाणवी गाना, यूट्यूब पर आते ही बना ट्रेडिंग, 12 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज

45 साल पुराने रोमांटिक गाने को खौफ में बदला

दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव  की कहानी वीराज डोबरियाल की थी, जो एक अमीर बिजनेसमैन होता है. वहीं एक गरीब परिवार की लड़की जान्हवी से शादी करता है. लेकिन जान्हवी (सृति झा) को बाद में पता चलता है कि विराज (करणवीर वोहरा) एक पॉजेसिव लवर है. इसके कारण उसे घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ता है. वहीं इसी कहानी में गाने हमें तुमसे प्यार कितना का इस्तेमाल किया गया. 

45 साल पहले राजेश खन्ना ने बनाया कल्ट 

राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की फिल्म 'कुदरत' साल 1981 में रिलीज हुई थी, जिसके लिए संगीत आर. डी. बर्मन ने दिया था. कहा जाता है कि आर. डी. बर्मन परवीन सुल्ताना की शास्त्रीय संगीत पर पकड़ और उनकी आवाज की ताकत से प्रभावित थे. उन्होंने 'हमें तुमसे प्यार कितना' गीत के फीमेल वर्जन के लिए परवीन सुल्ताना की आवाज चुनी. जबकि मेल वर्जन किशोर कुमार ने गाया था. यह गीत इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी संगीत प्रेमियों के बीच खास जगह रखता है. इस गीत के लिए परवीन सुल्ताना को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 

ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार का 69 साल पुराना देश भक्ति गीत, महाभारत के डायरेक्टर ने बनाई फिल्म, मोहम्मद रफी की आवाज ने किया अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rd Burman, Kudrat Movie Songs, Bollywood Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com