विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी-शिल्पी का 'काहे ना ओढ़निया ओढ़लू' सुपरहिट गाना, रानी के साथ ट्रेंडिंग स्टार ने उड़ाया गर्दा

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का भोजपुरी गाना अपने देसी अंदाज, दमदार म्यूजिक और शानदार डांस के चलते दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुका है. गाने में खेसारी और भोजपुरी एक्ट्रेस रानी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है. वो रानी को बार-बार चुन्नी ओढ़ने की रिक्वेस्ट करते हैं, लेकिन वो इस बात से मना कर देती हैं.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी-शिल्पी का 'काहे ना ओढ़निया ओढ़लू' सुपरहिट गाना, रानी के साथ ट्रेंडिंग स्टार ने उड़ाया गर्दा
Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का भोजपुरी गाना, सुनते ही थिरकने लगते हैं पैर
Youtube
नई दिल्ली:

Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी गानों की जब भी बात होती है तो उनको खास बनाता है, उनका मजेदार अंदाज. गाने का म्यूजिक और इसके बोल ऐसे होते हैं कि इसको सुनते ही पैर थिरकने लग जाते हैं. सबसे खास बात तो ये होती है कि इन गाने के बोल कई बार समझ भी नहीं आते हैं, लेकिन इनकी वाइब ऐसी होती है कि सुनने में ही मजा आ जाता है. एक बात तो साफ है कि भोजपुरी गानों के बोल में देसी अंदाज सुनने को मिलता है, वहीं कलाकारों की जोड़ी और उनका मस्ती भरा अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है. आज हम भोजपुरी के एक ऐसे ही जाने-माने सिंगर खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के गाने की बात करेंगे. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रानी नजर आती हैं. गाने के बोल, संगीत और कलाकारों का अंदाज इसे भोजपुरी म्यूजिक पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास बनाता है. खेसारी और शिल्पी की आवाज में बना ये गाना इसको और खास बनाता है.

खेसारी और शिल्पी की आवाज ने जमाया रंग

हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सॉन्ग 'काहे ना ओढ़निया ओढ़लू हो' जिसको खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. ये दोनों सिंगर ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं और साथ में कई गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं. इस गाने के बोल अभिषेक भोजपुरीया ने लिखे हैं, इसका संगीत जय गुरुदेवा ने तैयार किया है. गाने के कंपोजर पप्पू प्रेमी हैं और इसे रिदम नीतीश म्यूजिक लेबल के नाम से जोड़ा गया है.

वीडियो में रानी के साथ दिखे खेसारी

इस गाने के वीडियो में खेसारी के साथ रानी नजर आती हैं. इन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री और डांस ने गाने को एक अलग ही पहचान दी. वीडियो के क्रेडिट के मुताबिक इसे कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है. इसके डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं. गाने की सिनेमैटोग्राफी राहुल यादव ने की है. जबकि इसकी एडिटिंग आनंद कुमार (संतू) ने की है. इस तरह इस गाने को सिर्फ इसकी आवाज ही नहीं, बल्कि इसके वीडियो के लिए भी पहचाना जाता है.

फिल्म का नहीं, म्यूजिक एल्बम का है गाना

बता दें कि ये गाना किसी फिल्म का नहीं है, बल्कि ये एक म्यूजिक एल्बम में शामिल है. गाने के व्यूज की बात करें तो इसके ऑफिशियल वीडियो को अब तक लगभग 106 हजार व्यूज मिले हैं. गाने में खेसारी, रानी को चुन्नी ओढ़ने के लिए बोलते हैं. लेकिन वो ऐसा करने से मना कर देती हैं. ऐसे में उनकी प्यार भरी नोंकझोक इस गाने को मजेदार बनाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav Songs, Khesari Lal Yadav Album, Khesari Lal Yadav All Movies, Bhojpuri Song, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com