- 11 जनवरी को रिलीज हो रही है फिल्म
- संजय बारू की किताब पर है आधारित
- अनुपम खेर बने हैं मनमोहन सिंह
'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. ये फिल्म मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को लेकर लिखी गई संजय बारू (Sanjay Baru) की किताब 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है. 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' को विजय रत्नाकर गुट्टे ने डायरेक्ट किया है. 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 11 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.
'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था और इसे अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रोल में अनुपम खेर हैं. संजय बारू का रोल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार निभा रहे हैं. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के रोल में जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट हैं. प्रियंका गांधी के रोल में टेलीविजन एक्ट्रेस अहाना कुमरा हैं. राहुल गांधी के रोल में टीवी एक्टर अर्जुन माथुर हैं. आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के 7 बेस्ट डायलॉग परः
Mirza Ghalib: महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब के 10 शेर, जिनके बिना जिंदगी है अधूरी...
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
'मुझे तो डॉक्टर साहब भीष्म जैसे लगते हैं, जिनमें कोई बुराई नहीं है. पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए.'
'महाभारत में दो फैमिलीज थीं. इंडिया में तो एक ही है.'
'पीएम के लिए काम करता हूं, पार्टी के लिए नहीं.'
2.0 Box Office Collection Day 29: रजनीकांत की 'Robot 2.0' 700 करोड़ के पार, बना डाला ये रिकॉर्ड
'ये न्यूक्लियर डील की लड़ाई...हमारे लिए तो पानीपत की लड़ाई से भी बड़ी थी.'
'मुझे कोई क्रेडिट नहीं चाहिए, मुझे अपने काम से मतलब है क्योंकि मेरे लिए देश पहले आता है.'
'एक के बाद दूसरा करप्शन स्कैंडल...ऐसे माहौल में राहुल कैसे टेकओवर कर सकता है?'
'अगर आप पाकिस्तान के साथ शांति का समझौता करेंगे तो नए प्राइम मिनिस्टार क्या करेंगे?'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं