विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2024

अगस्त के पहले हफ्ते से मचने वाला है बॉक्स ऑफिस पर गदर, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में, पांच तो एक ही दिन में होंगी रिलीज

अगस्त के महीने में ढेर सारी छुट्टियां पड़ने वाली हैं और छुट्टियों में आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मूवी इंजॉय करना चाहते हैं, तो बड़े पर्दे पर जाकर यह मूवी देख सकते हैं.

अगस्त के पहले हफ्ते से मचने वाला है बॉक्स ऑफिस पर गदर, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में, पांच तो एक ही दिन में होंगी रिलीज
अगस्त में एक दो नहीं बल्कि रिलीज होने जा रही है 8 फिल्में
नई दिल्ली:

हर हफ्ते शुक्रवार के दिन बड़े पर्दे पर कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है और इसे देखने के लिए दर्शकों की लंबी लाइन भी लगती है. पिछले कुछ समय से कल्की 2898 एडी का जादू बड़े पर्दे पर देखने को मिल रहा है. इस बीच बैड न्यूज और हॉलीवुड मूवी डेडपूल एंड वूल्वरिन भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और अब अगस्त के महीने में शुरुआती 15 दिन में ही एक से बढ़कर एक मूवी रिलीज होने वाली है, जिसमें अजय देवगन और तब्बू की औरों में कहां दम था से लेकर श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 तक बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. तो चलिए हम आपको बताते हैं उन मूवीज की लिस्ट जो अगस्त के महीने में आपका एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

उलझ 

जाह्नवी कपूर स्टारर उलझ मूवी 2 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. ये फिल्म एक वकील पर बेस्ड है, जिसमें जाह्नवी कपूर एक वकील का किरदार निभाती नजर आएंगी. 

औरों में कहां दम था 

अजय देवगन और तब्बू की 90's की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने को तैयार है और दोनों अपनी दसवीं फिल्म औरों में कहां दम था के जरिए दोबारा कम बैक करने वाले हैं. ये फिल्म भी 2 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. 

15 अगस्त के दिन रिलीज होगी ये फिल्में 

वेदा 

जॉन अब्राहम की वेदा फिल्म को लेकर शानदार बज देखा जा रहा है. ये फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होगी, जिसमें जॉन अब्राहम एक सोल्जर के रूप में नजर आएंगे. फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी. 

स्त्री-2

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 भी इस बार 15 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली है, जिसकी टक्कर वेदा से होगी. इस फिल्म में इस बार सिर काटे का आतंक देखने को मिलेगा. 

खेल-खेल में 

15 अगस्त के मौके पर अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं. इस साल उनकी बड़े मियां छोटे मियां फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन वो खेल-खेल में एक बार फिर कॉमेडी करते नजर आएंगे.

डबल आईस्मार्ट 

संजय दत्त और राम पोथिनेनी की फिल्म डबल आईस्मार्ट भी सोशल मीडिया पर बज बनाए हुए हैं. केजीएफ फिल्म के बाद संजय दत्त दोबारा किसी फिल्म में विलेन के रूप में नजर आएंगे और ये फिल्म भी बड़े पर्दे पर 15 अगस्त के दिन ही रिलीज होगी. 

तंगलान 

चियान विक्रम, पार्वती थिरूवोथु, मालविका मोहनन स्टारर साउथ फिल्म तंगलान भी 15 अगस्त के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. चियान विक्रम अपरिचित और पोन्नियिन सेल्वन फिल्म से खूब मशहूर हुए हैं. 

बिन्नी एंड फैमिली

वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन, पंकज कपूर, हिमानी शिवपुरी और राजेश कुमार की फिल्म बिन्नी एंड फैमिली इस साल अगस्त के महीने के आखिर में 30 अगस्त को रिलीज होगी. ये फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बन रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Movie Releasing In August 2024, August Releases, August Upcoming Movies, Bollywood Movies In August, Movies In August
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com