विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2023

Happy Teacher Day 2023: मां बाप और उस्ताद सब हैं खुदा की रहमत...टीचर्स डे पर दिल छू लेगी यह चुनिंदा शायरी

Happy Teacher Day 2023: टीचर्स डे यानी शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है. इस दिन छात्र या लोग अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं. आइए एक नजर डालते हैं टीचर्स डे शायरी पर.

Happy Teacher Day 2023: मां बाप और उस्ताद सब हैं खुदा की रहमत...टीचर्स डे पर दिल छू लेगी यह चुनिंदा शायरी
Happy Teacher Day 2023: टीचर्स डे के मौके पर खास शायरी
  • 5 सितंबर को मनाया जाता है टीचर्स डे
  • इस दिन छात्र करते हैं अपने अध्यापकों का सम्मान
  • शिक्षक दिवस पर चुनिंदा शायरी
नई दिल्ली:

Happy Teacher Day 2023: टीचर्स डे यानी शिक्षक दिवस भारत में हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है. यह दिन छात्रों के जीवन में अहम स्थान रखता है. इस दिन वह अपने टीचर्स का सम्मान करते हैं. भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को ही देशभर में टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन छात्र अपने गुरुओं को उपहार भी देते हैं और उन्हें सम्मान भरे संदेश भी भेजते हैं. लेकिन आप जानते हैं कि शायरी में गुरुओं के लिए जमकर सम्मान दिखाया गया है. टीचर्स डे के इस खास दिन को और खास बनाने के लिए हम आपके लिए कुछ चुनिंदा शायरी लाए हैं. 

टीचर्स डे 2023 पर कुछ खास शायरी

मां बाप और उस्ताद सब हैं खुदा की रहमत
है रोक-टोक उनकी हक में तुम्हारे नेमत
-अल्ताफ हुसैन हाली

वही शागिर्द फिर हो जाते हैं उस्ताद ऐ 'जौहर' 
जो अपने जान-ओ-दिल से ख़िदमत-ए-उस्ताद करते हैं 
-लाला माधव राम जौहर

उस्ताद के एहसान का कर शुक्र 'मुनीर' आज
की अहल-ए-सुख़न ने तिरी तारीफ बड़ी बात
-मुनीर शिकोहाबादी

किस तरह 'अमानत' न रहूं ग़म से मैं दिल-गीर
आंखों में फिरा करती है उस्ताद की सूरत
-अमानत लखनवी

रहबर भी ये हमदम भी ये ग़म-ख्वार हमारे
उस्ताद ये क़ौमों के हैं मे'मार हमारे
-अज्ञात

देखा न कोहकन कोई फरहाद के बगैर
आता नहीं है फ़न कोई उस्ताद के बगैर
-अज्ञात

अब मुझे मानें न मानें ऐ 'हफीज'
मानते हैं सब मिरे उस्ताद को
-हफीज जालंधरी

जिनके किरदार से आती हो सदाकत की महक
उनकी तदरीस से पत्थर भी पिघल सकते हैं
-अज्ञात 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teachers Day, Teachers Day Couplets, Teacher Day 2023, Happy Teacher Day 2023, Teacher's Day Shayari, Teacher's Day Wish, Teacher's Day Hindi Shayari, Teacher's Day Hindi Quotes, Teacher's Day Popular Shayari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com