विज्ञापन

मॉडर्न वुमन की नई पहचान बनीं तारा सुतारिया, कलिस्टो मियोराह के साथ पावर, स्टाइल और एलिगेंस का नया स्टेटमेंट तैयार

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर अपने स्टाइल और एलिगेंस को लेकर सुर्खियों में हैं. इंडस्ट्री में जहां ग्लैमरस और ओवर-द-टॉप ट्रेंड्स का बोलबाला रहता है, वहीं तारा का यह नया अंदाज एक सटल लेकिन पावरफुल स्टेटमेंट देता नजर आ रहा है.

मॉडर्न वुमन की नई पहचान बनीं तारा सुतारिया, कलिस्टो मियोराह के साथ पावर, स्टाइल और एलिगेंस का नया स्टेटमेंट तैयार
तारा सुतारिया बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर अपने स्टाइल और एलिगेंस को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी नई फैशन कोलैबोरेशन है, जो उन्होंने कंटेम्पररी फैशन ब्रांड कलिस्टो मियोराह के साथ की है. इंडस्ट्री में जहां ग्लैमरस और ओवर-द-टॉप ट्रेंड्स का बोलबाला रहता है. वहीं तारा का यह नया अंदाज एक सटल लेकिन पावरफुल स्टेटमेंट देता नजर आ रहा है. इस कैंपेन के जरिए वह सिर्फ एक ब्रांड फेस नहीं, बल्कि मॉडर्न वुमन की नई पहचान बनकर उभर रही हैं, जो बिना शोर किए भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराती है.

पावर ड्रेसिंग का नया ट्रेंड, तारा बनीं चेहरा

तारा सुतारिया और कलिस्टो मियोराह की यह साझेदारी 'शिफ्ट द पॉवर प्ले' कॉन्सेप्ट पर आधारित है. इसका मकसद महिलाओं की ताकत को नए नजरिए से दिखाना है, जहां पावर दिखाने के लिए ऊंची आवाज या दिखावा जरूरी नहीं होता. इस कलेक्शन में शार्प ब्लेजर्स, स्ट्रक्चर्ड ड्रेसेस और को-ऑर्ड सेट्स जैसे आउटफिट्स शामिल हैं, जो क्लासी और टाइमलेस लुक देते हैं. न्यूट्रल कलर पैलेट और सॉफ्ट सिल्हूट्स इसे और खास बनाते हैं. तारा का सटल और कॉन्फिडेंट स्टाइल इस थीम को पूरी तरह जस्टिफाई करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बॉलीवुड में बदला पावर का मतलब

आज के दौर में बॉलीवुड फैशन भी तेजी से बदल रहा है और तारा सुतारिया का यह लुक उसी बदलाव की झलक है. इस कैंपेन में मिरर कॉन्सेप्ट के जरिए यह दिखाया गया है कि असली ताकत बाहर नहीं, बल्कि इंसान के अंदर होती है. तारा की यह नई इमेज उन महिलाओं को रिप्रेजेंट करती है जो बिना शोर किए भी अपनी पहचान बना रही हैं. इस कोलैबोरेशन के जरिए कलिस्टो मियोराह सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक नई सोच को आगे बढ़ा रहा है. बॉलीवुड में जहां हर दिन नए ट्रेंड बनते और खत्म होते हैं, वहां तारा सुतारिया का यह अंदाज एक लॉन्ग-लास्टिंग स्टेटमेंट साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 'दुख की बात संजय ने प्रिया से की शादी', रानी कपूर ने लगाए बहू पर आरोप, बोलीं- प्यारी हैं करिश्मा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com