विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2020

Tanhaji Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने बनाया रिकॉर्ड, 13वें दिन भी जारी है फिल्म का जलवा

Tanhaji: The Unsung Warrior Box Office Collection Day 13: अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने 13वें दिन भी तहलका मचाकर रख दिया है.

Also Read in
Tanhaji Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने बनाया रिकॉर्ड, 13वें दिन भी जारी है फिल्म का जलवा
Tanhaji Box Office Collection Day 13: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
  • अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड
  • 13वें दिन भी जारी रहा 'तान्हाजी' का दमदार प्रदर्शन
  • दर्शकों को खूब पसंद आ रही है फिल्म
नई दिल्ली:

Tanhaji: The Unsung Warrior Box Office Collection Day 13: अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने 13वें दिन भी तहलका मचाकर रख दिया है. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं, लेकिन फिल्म की कमाई में कोई गिरावट देखने को नहीं मिली है. उल्टा तान्हाजी लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रहीरी है. तान्हाजी के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अजय देवगन की फिल्म ने बीते बुधवार को 7 से 7.5 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. ऐसे में अजय देवगन की फिल्म ने 13 दिनों में ही 190 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.

शाहरुख खान से फैन ने पूछा 'मन्नत में रूम रेंट पर कितने का पड़ेगा', तो एक्टर ने दिया यह जवाब...

अजय देवगन (Ajay Devgn), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और काजोल  (Kajol) की फिल्म तान्हाजी अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए तीसरे हफ्ते की शुरुआत में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'तान्हाजी' ने केवल मुंबई में 13 दिनों में ही 88 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. देश में सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विवाद के बावजूद तान्हाजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रख दिया है. अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने दूसरे शुक्रवार को 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 8 करोड़ और मंगलवार को 7.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

Bigg Boss 13: आरती सिंह को उनकी भाभी ने बताया टाइग्रेस, बोलीं- अब मुझे भी अच्छा लगने लगा है #Sidarti...

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) को हालांकि समीक्षकों ने मिलजुली प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. बता दें कि फिल्म में अजय देवगन  (Ajay Devgn) के साथ काजोल (Kajol) भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे (Subedar Tanhaji Malusare) के किरदार में नजर आ रहे हैं.  फिल्म में अजय देवगन और काजोल के अलावा सैफ अली खान (Saif Ali Khan), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanhaji Box Office Collection Day 13, Tanhaji Box Office Collection, Tanhaji The Unsung Warrior, Tanhaji: The Unsung Warrior Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com