विज्ञापन

तामिलनाडु CM के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म की रिलीज डेट तय, जानें कब गूंजेगी सिनेमाघरों में सिग्मा की दहाड़

तामिलनाडु सीएम के बेटे जेसन संजय ने लाइका प्रोडक्शंस के साथ मिलकर अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट घोषित कर दी. जिसे गांधी जयंती पर दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा.

तामिलनाडु CM के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म की रिलीज डेट तय, जानें कब गूंजेगी सिनेमाघरों में सिग्मा की दहाड़
Sigma elease date out
YouTube

Tamil movie Sigma release Date out: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से इस वक्त की सबसे बड़ी और धमाकेदार खबर सामने आ रही है. तमिल सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘सिग्मा' (Sigma) की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. लाइका प्रोडक्शंस (Lyca Productions) के बैनर तले सुबास्करन के जरिए  निर्मित यह फिल्म 2 अक्टूबर यानी  गांधी जयंती के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय का बतौर निर्देशक पहली फिल्म

इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज होने बना हुआ हैं . इसकी सबसे बड़ी वजह है तमिल सिनेमा के थलपति विजय के बेटे जेसन संजय (Jason Sanjay) का बतौर निर्देशक यह पहला बड़ा प्रोजेक्ट है. इसके अलावा फिल्म की स्टार-कास्ट और हाल ही में रिलीज हुए इसके दो चार्टबस्टर गानों ने सोशल मीडिया पर लगातार चार्टबीट पर कब्जा जमाया हुआ है.

 टीजर और पहले रिलीज हुए दो गानों ने जीता फैंस का दिल

 फ़िल्म की कहानी को मेकर्स ने अभी तक सस्पेंस बनाए रखा हुआ हैं, लेकिन इसके टीजर और पहले रिलीज हुए दो गानों ने दर्शकों को ‘सिग्मा' को देखने की बैचेनी बढ़ा दी है. जहां 'सिग्मा स्टाइल' अपनी हाई-ऑक्टेन एनर्जी से रोंगटे खड़े करता है, वहीं 'अय्यय्यो अम्माडी' अपने मेलोडियस म्यूजिक से कानों में मिठास घोलता है. थमन एस (Thaman S) के शानदार संगीत ने फिल्म के विजुअल और म्यूजिकल कैनवस को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

यहां देखें सिग्मा का टीजर

डायरेक्टर जेसन संजय के मुरीद हुए मेकर्स

लाइका प्रोडक्शंस फिल्म के फाइनल आउटपुट से बेहद खुश है. क्योंकि  शूटिंग से लेकर सभी चीजें अपने तय सीमा के हिसाब से पूरी हुई है. जिसे लेकर प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म निर्माण की पूरी प्रक्रिया के दौरान जेसन संजय के प्रोफेशनलिज्मि,की काफी तारीफ की है. 

लाइका प्रोडक्शंस के हेड, जी. के. एम. तमिल कुमारन  ने कहा कि  हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ‘सिग्मा' 2 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म बहुत ही बेहतरीन बनकर तैयार हुई है. हालांकि हमने कहानी को सीक्रेट रखा है, लेकिन गानों को मिल रहे रिस्पॉन्स ने यह साबित कर दिया है कि दर्शक जेसन संजय के जरिए रची गई इस कहानी को देखने के लिए मनोरंजक दुनिया बेताब हैं.

 धमाकेदार होगा प्रमोशन

टीम ने ‘सिग्मा' के लिए एक नया और अनोखा प्रमोशन और मार्केटिंग कैंपेन भी प्लान किया है, जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा. इसके लिए फिल्म के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च के बारे में जल्द ही आधिकारिक तौर पर जानकारी दी जाएगी, जिससे 2 अक्टूबर को होने वाली थिएट्रिकल रिलीज के रोमांच को और बढ़ाया जा सके.

सिंग्मा की स्टारकास्ट

फिल्म 'सिग्मा' में वर्सेटाइल एक्टर *संदीप किशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ स्क्रीन पर फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अंबू थसन और योग जापी जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की टेक्निकल टीम की बात करें तो सिनेमैटोग्राफी कृष्णन वसंत ने संभाली है और एडिटिंग प्रवीण केएल की है. मेकर्स जल्द ही एक यूनिक और नए अंदाज का मार्केटिंग और प्रमोशन कैंपेन शुरू करने वाले हैं, जिसमें फिल्म का ट्रेलर और ग्रैंड ऑडियो लॉन्च इवेंट शामिल होगा.

आपके लिए और भी

जब बॉलीवुड पर चढ़ा था फोटोग्राफी का खुमार, रणबीर की इस फिल्म का गाना बना था हर ट्रैवलर का एंथम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu CM Thalapathy Vijay, Jaison Sanjay, Sigma, South Cinema, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com