फिल्म वन जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक जब से दर्शकों के सामने आया था, लोग फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब हैं. यह एक सुपरनैचुरल फिल्म है. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड किरदार में नजर आएंगे. सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली काफी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं. इसलिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपनी इस आने वाली फिल्म से भी काफी उम्मीद है. दूसरी तरफ तमन्ना भाटिया के लिए भी यह साल काफी अच्छा है. क्योंकि तमन्ना भाटिया लगातार बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ रही हैं. आज हम आपको तमन्ना भाटिया की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो जल्द ही दर्शकों के बीच मे आएंगी.
वन
तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह पौराणिक और सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसको दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में पहली बार तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा सीरीज पंचायत को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं. यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि दीपक कुमार का यह कॉन्सेप्ट दर्शकों को स्क्रीन पर कितना पसंद आता है. फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर के लिए भी बहुत बड़ी फिल्म है, क्योंकि यह फिल्म उनके लिए हिट होना बहुत जरूरी है. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है.
रेंजर
यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है. जिसमें तमन्ना भाटिया अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं. अब फिल्म सिनेमाघरों घरों में कब रिलीज होगी. इस बात का अभी कोई भी अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.
रागिनी एमएमएस 3
एकता कपूर के बैनर तले बन रही फिल्म रागिनी एमएमएस 3 में भी तमन्ना भाटिया नजर आने वाली हैं. कुछ दिनों पहले तमन्ना भाटिया ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक फोटो शेयर किया था. जिसके बाद तमन्ना भाटिया के फैंस उनको इस फिल्म में देखने के लिए काफी बेताब हैं. इस फिल्म के पिछले दो पार्ट बन चुके हैं जो सुपरहिट रहे. यह एक बोल्ड-हॉरर फिल्म है. इसके दूसरे पार्ट में एक्ट्रेस सनी लियोन नजर आई थीं. अब इस फिल्म में तमन्ना भाटिया क्या करती हुई नजर आएंगी, इसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा.
नो एंट्री 2
रिपोर्ट के अनुसार खबर है की तमन्ना भाटिया जल्द ही नो एंट्री 2 में भी नजर आ सकती हैं. हालांकि इस फिल्म को लेकर काफी दिनों से कुछ ना कुछ खबरें दर्शकों के बीच में आ रही हैं. इस फिल्म में वरुण धवन और अर्जुन कपूर नजर आएंगे. कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में एक्टर दिलजीत दोसांझ भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. लेकिन अब खबर है कि वह यह फिल्म नहीं कर रहे हैं. इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था. जिसमें अनिल कपूर, सलमान खान, फरदीन खान, लारा दत्ता, बिपाशा बसु, सेलिना जेटली नजर आए थे.
शांताराम बायोपिक
यह खबर भी है कि एक्ट्रेस शांताराम बायोपिक में नजर आ सकती हैं. इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे. इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म मारिया आईपीएस में भी नजर आ सकती हैं. इस फिल्म में उनके साथ जॉन इब्राहिम के होने की खबर है.
यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कराना चाहते हैं बाबा नीम करोली के पोते, कहा- 'प्रोड्यूसर नहीं आया'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं