विज्ञापन

'हनुमान अंश' मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कराना चाहते हैं बाबा नीम करोली के पोते, कहा- 'प्रोड्यूसर नहीं आया'

धनंजय शर्मा ने कहा कि मैं काफी खुश हूं कि इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और बाबा की यात्रा को घर-घर में देखा जा रहा है. एक संत ने कहा था कि बाबा नीम करोली कहीं नहीं गया है, वह यहीं है और खेल करता रहता है.

'हनुमान अंश' मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कराना चाहते हैं बाबा नीम करोली के पोते, कहा- 'प्रोड्यूसर नहीं आया'
भोपाल में बनवाना चाहते हैं बाबा नीम करौली का आश्रम

हनुमान अंश (Hanuman Ansh) बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस फिल्म की कहानी में बाबा नीम करोली के जीवन की यात्रा दिखाई गई है. वैसे तो यह फिल्म बहुत ही छोटे बजट में बनाई गई है. लेकिन इस फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कास्ट भारत के हर एक शहर में फिल्म को प्रमोट कर रही है. जहां दर्शक भी सिनेमाघरों में बाबा नीम करोली के जीवन की यात्रा देख रहे हैं. हाल ही में बाबा नीम करोली के पोते डॉ. धनंजय शर्मा (Dr. Dhananjay Sharma) ने एनडीटीवी से बात की और बाबा के बारे में काफी राज खोले.

रिलीज के बाद दिखाई फिल्म 

बाबा नीम करोली के पोते धनंजय शर्मा से जब पूछा गया कि फिल्म 'हनुमान अंश' बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर राजनेता, साधु-संत देख रहे हैं. आप इस बारे में क्या कहेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए धनंजय शर्मा ने कहा कि मैं काफी खुश हूं कि इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और बाबा की यात्रा को घर-घर में देखा जा रहा है. एक संत ने कहा था कि बाबा नीम करोली कहीं नहीं गया है, वह यहीं है और खेल करता रहता है. बाबा नीम करोली एक ऐसे संत थे. उन जैसा ना कभी हुआ है ना कभी होगा. उन्होंने हमेशा मानव सुधार के लिए ही काम किया है.

ये वीडियो देखें: बाबा नीम करौली का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या ने शेयर किया अपना अनुभव

उन्होंने आगे कहा कि मैंने 'हनुमान अंश' देखी, काफी अच्छी फिल्म बनाई गई है. जब धनंजय से पूछा गया कि फिल्म में काफी ऐसे सीन हैं, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं. डायरेक्टर ने फिल्म बनाने से पहले आपसे कुछ जानकारी ली? धनंजय ने इसका जवाब देते हुए कहा कि फिल्म में जो भी सीन हैं, उन्होंने अपने हिसाब से फिल्माए. हमसे कोई भी राय नहीं ली गई. फिल्म बनने के बाद हमको दिखाई गई.

बाबा का चमत्कार 

धनंजय शर्मा ने बताया कि जब मेरी बुआ की शादी हो रही थी, उस वक्त बाबा नीम करोली शादी में थे. उसी वक्त वह लखनऊ में अपने एक भक्त के साथ बैठे हुए थे. उनका कहना है कि बाबा का चामत्कार था कि वह एक साथ कई जगहों पर मौजूद रहते थे. इसके अलावा उनके निधन से पहले उन्होंने कैची धाम से आगरा जाने की इच्छा जताई. आगरा पहुंचने के बाद वह अपने एक शिष्य से मिले. उन्होंने अपने बड़े बेटे को वहां बुलाया. फिर वह कैंची धाम वापस चले गए. बीच रास्ते में नीम करोली बाबा मथुरा उतर गए, क्योंकि उन्होंने वृंदावन आश्रम जाने की इच्छा जताई. वहां उनको घबराहट होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने अपने वृंदावन आश्रम जाने की इच्छा जताई. उन्होंने अपने वृंदावन आश्रम में राम-राम कहते कहते अपने प्राण त्याग दिए.

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होना चाहिए? 

जब धनंजय से पूछा गया कि इस फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होना चाहिए, आपने इस बात को लेकर फिल्म की टीम से बात नहीं की? इसका जवाब देते हुए धनंजय ने कहा कि फिल्म के प्रोड्यूसर ने अभी तक मुझसे इस बात को लेकर कोई भी संपर्क नहीं किया है. अगर वह मुझसे संपर्क करता तो मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से इस बात का प्रस्ताव रखता. आगे धनंजय ने अपनी इच्छा बताई कि मैं चाहता हूं कि भोपाल में बाबा नीम करोली का एक बड़ा आश्रम बने. क्योंकि नीम करोली बाबा 10 दिनों तक मेरे भोपाल के घर में रहे थे, जब मेरा घर बन रहा था.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को कोर्ट से मिली राहत, दो हफ्ते में जमा कराने होंगे 2 करोड़, वकील ने बताया क्या क्या हुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Hanuman Ansh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com