स्कूल जाते तैमूर अली खान
- प्ले स्कूल पहुंचे तैमूर
- नाम को लेकर रहे चर्चा में
- सोशल मीडिया पर स्टार हैं तैमूर
नई दिल्ली:
तैमूर अली खान बेशक अभी डेढ़ साल के भी नहीं हुए हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता मम्मी करीना कपूर खान और पापा सैफ अली खान से किन्हीं मायनों में कम नहीं है. अकसर उनकी तस्वीरें छपती रहती हैं और वे किसी न किसी तस्वीर, वीडियो या अपने एक्शन की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. ऐसा ही वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वे स्कूल जाते नजर आ रहे हैं. दिलचस्प यह कि तैमूर पोज देना सीख चुके हैं और जब फोटोग्राफर उन्हें बुला रहे हैं तो वे उनकी ओर देख भी रहे हैं. जाहिर स्कूल जाने पर किसके चेहरे पर खुशी रहती है, ऐसा ही तैमूर के साथ भी है.
शक्ति कपूर ने खोल दिया श्रद्धा कपूर की शादी का राज, बताया कौन होगा दूल्हा और कैसे होगी शादी
Mahadevi Varma: गूगल ने डूडल बनाकर दिया सम्मान, हिंदी कवयित्री महादेवी वर्मा के 5 शानदार Quotes
तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था. तैमूर अपने जन्म के बाद से ही सुर्खियों में हैं. पहली वजह तो उनका नाम ही था, जिसे लेकर सैफ अली खान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुए थे, और तैमूर नाम रखने को लेकर उन्हें निशाना बनाया गया था. यही नहीं, तैमूर मीडिया में काफी चर्चित भी हैं. अकसर उनकी ढेर सारी तस्वीरें वायरल होती है. कभी वे रोते हुए नजर आते हैं तो कभी पोज देते हुए.
VIDEO: 'तू चीज बड़ी है मस्त' का देसी वर्जन झूमने पर कर देगा मजबूर, इस एक्ट्रेस का चला जादू
करीना कपूर खान भी तैमूर के जन्म के बाद से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं और उनकी पहली रिलीज फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' होगी. फिल्म में वे सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ नजर आएंगी. फिल्म लड़कियों की दोस्ती को लेकर है और काफी बोल्ड तेवर समेटे हुए है. करीना कपूर की कमबैक फिल्म पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. फिल्म पहली जून को रिलीज होगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan