विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2019

तैमूर अली खान का पेरिस से लौटते ही दिखा नया रंग, कभी बने जंपिंग जैक तो कभी की घुड़सवारी, देखें Video

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का अब फिर से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो घुड़सवारी और जंप करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में उनका क्यूट अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

तैमूर अली खान का पेरिस से लौटते ही दिखा नया रंग, कभी बने जंपिंग जैक तो कभी की घुड़सवारी, देखें Video
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का वीडियो हुआ वायरल.
  • तैमूर अली खान घुड़सवारी करते आए नजर
  • उनका यह वीडियो हुआ वायरल
  • लोगों को खूब पसंद आ रहा है तैमूर का अंदाज
नई दिल्ली:

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर छाए हुए हैं. आए दिन उनका क्यूट अंदाज वायरल हो रहा है. हाल ही में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी मम्मी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ पेरिस से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं. भारत लौटते समय एयरपोर्ट पर उनके चलने का अंदाज वायरल हुआ था. लोगों ने उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया था. तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का अब फिर से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो घुड़सवारी और जंप करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में उनका क्यूट अंदाज बहुत अच्छा लग रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ उनके केयरटेकर भी मौजूद हैं. तैमूर उन्हीं की निगरानी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

The Accidental Prime Minister Box Office Collection Day 3: अनुपम खेर की फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी, अब तक कमाए इतने करोड़

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) घुड़सवारी कर बहुत खुश नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उनकी मस्ती साफतौर पर देखी जा सकती है. तैमूर अली खान वैसे भी मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. कभी वो बिल्ली के साथ खेलने की जिद करते दिखते हैं तो कभी वो फोटोग्राफर्स को देखकर अजीब रिएक्शन देते हैं. लेकिन जो भी हो लोगों को उनका हर अंदाज बहुत भाता है. कुछ दिन पहले तैमूर अली खान ने एक ड्रेस पहनी हुई थी जो हूबहू रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ड्रेस तरह दिख रही थी. इस ड्रेस में वो बहुत क्यूट नजर आ रहे थे.

Kapil Sharma के शो में शत्रुघ्न सिन्हा ने खोले अमिताभ बच्चन के राज, देखें Video

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की इससे पहले भी घुड़सवारी करते दिख चुके हैं. तैमूर पेरिस और दक्षिण अफ्रीका में भी अपने पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और मम्मी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ घुड़सवारी का आनंद उठा चुके हैं.  

ईशान खट्टर के फोन में इस नाम से सेव है जाह्नवी कपूर का नंबर, करण जौहर के शो में हुआ खुलासा, देखें Video

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

हाल ही में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) पर आधारित एक डॉल भी बाजार में आई थी और तैमूर की ये डॉल काफी पॉपुलर भी हुई थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Taimur Ali Khan Video, Taimur Ali Khan Latest Video, Taimur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com