विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2019

गालों को छूने पर तैमूर अली खान को आया गुस्सा, फिर शख्स से यूं लिया बदला- देखें Video

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गालों को छूने पर तैमूर अली खान को आया गुस्सा, फिर शख्स से यूं लिया बदला- देखें Video
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan)
नई दिल्ली:

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर किड कहा जाता है. आए दिन उनके क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.  तैमूर अली खान फिर से अपनी क्यूट हरकत की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. तैमूर अली खान का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर अली खान  अपने पापा सैफ अली खान के साथ गाड़ी में बैठे हैं. तभी उनके पास एक शख्स आता है और उनके गालों को छू लेता है. शख्स के ऐसा करने पर तैमूर अली खान गुस्सा हो जाते हैं और उसका हाथ झटक देते हैं. उनका यह क्यूट वीडिया खूब वायरल हो रहा है.

सपना चौधरी ने साड़ी पहन स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. उनके इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं और इसे देखने का सिलसिला अभी जारी है. तैमूर अली खान का बीते दिनों भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो घुड़सवारी और जंप करते दिख रहे थे. 

नोरा फतेही ने रेगिस्तान में यूं किया तूफानी डांस, नजरें हटाना हुआ मुश्किल- देखें Video

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. इस वीडियो में भी उनकी मस्ती साफतौर पर देखी जा सकती है. तैमूर अली खान कभी बिल्ली के साथ खेलने की जिद करते दिखते हैं तो कभी वो फोटोग्राफर्स को देखकर अजीब रिएक्शन देते हैं. लेकिन जो भी हो लोगों को उनका हर अंदाज बहुत भाता है. कुछ दिन पहले तैमूर अली खान ने एक ड्रेस पहनी हुई थी जो हूबहू रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ड्रेस तरह दिख रही थी. इस ड्रेस में वो बहुत क्यूट नजर आ रहे थे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Taimur Ali Khan Video, Taimur Ali Khan Angry Video, Taimur Ali Khan Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com