विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2021

पाक की जीत पर फिर वायरल हुआ ‘मारो मुझे मारो’ लड़के का Video, बोला- जज्बात हिल गए, हालात बदल गए...

कल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का पहला मुकाबला था, जिसमें भारत को मुंह की खानी पड़ी.इस बीच एक बार फिर उस पाकिस्तानी लड़के का वीडियो वायरल हो गया है, जो पिछले वर्ल्ड कप में पाक की हार के बाद सुर्खियों में आए थे.

पाक की जीत पर फिर वायरल हुआ ‘मारो मुझे मारो’ लड़के का Video, बोला- जज्बात हिल गए, हालात बदल गए...
नई दिल्ली:

कल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का पहला मुकाबला था, जिसमें भारत को मुंह की खानी पड़ी. कल भारत-पाक के बीच हुए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया. ऐसा पहली बार हुआ है जब वर्ल्ड कप में भारत को पकिस्तान से हार झेलनी पड़ी है. इस बीच एक बार फिर उस पाकिस्तानी लड़के का वीडियो वायरल हो गया है, जो पिछले वर्ल्ड कप में पाक की हार के बाद सुर्खियों में आए थे. उनके वीडियो पर ढेरों फनी मीम भी बने थे. ऐसे में अब कल के मैच में पाक की जीत पर उस उस शख्स (मोमिन साकिब) का एक और वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है. 

मोमिन साकिब ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वे एक बार फिर मजाकिया अंदाज में देखे जा सकते हैं. इस वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि, '10 विकटों से यार...मतलब क्या है यार. ये पाकिस्तानी लोगों का प्यार था उनकी मोहब्बत थी कि आज जज्बात हिल गए, हालात बदल गए. मेरी तो सांसें रुक गई है खुशी से. ये रिकॉर्ड टूटा है आज. इस स्टेडियम में नहीं पूरी दुनिया में जीत हमारी होगी'.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह वायरल होने लगा है, जिस पर भारतीय फैन्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. एक भारतीय यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘थोड़ा सब्र करो भाई. पूरा वर्ल्ड कप अभी बाकी है'. इस वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक लाइक्स आ गए हैं.

ये भी देखें: स्पॉट लाइट: बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को नीचा दर्जा दिया जाता है, NDTV से बोले इमरान हाशमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
T 20 World Cup 2021, Pakistan India Match, Pakistani Boy Video, Pakistani Boy Funny Video, Pakistani Boy Viral Video, Maro Mujhe Maro, Momin Saqib Latest Video, Momin Saqib, Viral Video, Pakistan Funny Video, India Pak Match T 20, Momin Saqib Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com