विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2023

तब्बू से लेकर पूनम ढिल्लन तक, सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक पर इन फिल्मी सितारों ने दी प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस के लिए कही ये बात

सुष्मिता सेन के इस खुलासे के बाद फैंस से लेकर फिल्मी सितारे तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हर कोई अभिनेत्री की हिम्मत की तारीफ कर रहा है और उनके हमेशा स्वस्थ रहने की कामना कर रहा है.

तब्बू से लेकर पूनम ढिल्लन तक, सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक पर इन फिल्मी सितारों ने दी प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस के लिए कही ये बात
सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक पर फिल्मी सितारों ने दी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली:

सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स को जानकारी दी है कि हाल ही में उन्हें हार्ट अटैक आया था. जिसके कारण उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और स्टेंट भी डाला गया है. अभिनेत्री ने पिता के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. सुष्मिता सेन के इस खुलासे के बाद फैंस से लेकर फिल्मी सितारे तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हर कोई अभिनेत्री की हिम्मत की तारीफ कर रहा है और उनके हमेशा स्वस्थ रहने की कामना कर रहा है. 

सुष्मिता सेन की पोस्ट में अभिनेत्री तब्बू ने कमेंट कर लिखा, 'ढेर सारा प्यार सुपर गर्ल.' अभिनेत्री पूनम ढिल्लन ने लिखा, 'स्वस्थ रहो - आप एक अद्भुत महिला हो! भगवान आपको हमेशा अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दे.' फिल्म जन्नत की एक्ट्रेस सोनल चौहान ने अपने कमेंट में सुष्मिता सेन के लिए लिखा, 'आपको प्यार और ताकत भेज रही हूं.' इसके अलावा और भी फिल्मी सितारो ने अभिनेत्री के पोस्ट पर कमेंट किया है. 

आपको बता दें कि 47 साल की सुष्मिता सेन ने गुरुवार को अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए पोस्ट में लिखा, 'अपने दिल को खुश और साहसी रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी, तो यह आपके साथ खड़ा रहेगा शोना" (मेरे पिता सुबीर सेन के बुद्धिमान शब्द). मुझे कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ा था ... एंजियोप्लास्टी की गई थी... स्टेंट लगा है...और सबसे जरूरी बात, मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने फिर से पुष्टि की 'मेरा दिल बड़ा है'.

सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, 'बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. ' अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए अभिनेत्री ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, 'यह पोस्ट सिर्फ आपको (मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी से अवगत कराने के लिए है ... कि सब ठीक है और मैं फिर से जिंदगी के लिए तैयार हूं. मैं आप लोगों से प्यार करती हूं.' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Heart Attack, Sushmita Sen Health Update, Actress Sushmita Sen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com