Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज (21 मई) मिस यूनिवर्स बनने की 31वीं सालगिरह मना रही हैं. इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. शेयर की गई तस्वीरें उस समय की हैं जब उन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहना था. उस समय एक्ट्रेस सिर्फ 18 साल की थीं लेकिन उन्होंने अपने आत्मविश्वास और खूबसूरती से पूरी दुनिया को प्रभावित किया.
इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन ने लिखा, "31 साल पहले, जब मैं 18 साल की थी, मैंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था. यह भारत की पहली जीत थी. इस जीत ने मेरी जिंदगी बदल दी. इससे मेरे लिए दुनिया के दरवाजे खुल गए और मुझे बहुत कुछ सीखने, देखने और समझने को मिला. इस जीत ने मुझे यह सिखाया कि आशा में ताकत होती है, सबको साथ लेकर चलने से चमत्कार होते हैं, और प्यार सबसे बड़ी चीज है. मुझे दुनिया घूमने और बहुत ही प्रेरणादायक लोगों से मिलने का मौका मिला. यह मेरे जीवन का सबसे अहम मोड़ था. मैं भगवान, अपनी मां और बाबा का दिल से धन्यवाद करती हूं. मैं इस बात को हमेशा गर्व से याद रखूंगी कि मुझे अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि 21 मई 1994 को सुष्मिता सेन ने फिलीपींस में आयोजित 42वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. खास बात यह है कि इसमें 77 देशों से सुंदरियां शामिल हुई थीं. यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं.
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में फिलीपींस के दोस्तों को भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, "फिलिपींस के अपने चाहने वालों और अपनी खास दोस्त को भी 31वीं सालगिरह की शुभकामनाएं देती हूं. चलो ऐसे सपने देखें जो नामुमकिन लगते हैं… क्योंकि मुझे यकीन है कि पूरी कायनात हमें उन्हें पूरा करने में मदद करती है. मैं आप सबको बहुत प्यार करती हूं." इन तस्वीरों को देखकर फैंस उस खास पलों को फिर से याद कर रहे हैं. यह पल पूरे भारत के लिए गर्व की बात थी.
किस सवाल का जवाब देकर मिस यूनिवर्स बनी थीं सुष्मिता?
सवाल: आपके लिए महिला होने का सार क्या है?
जवाब: उन्होंने कहा कि महिला होना एक उपहार है, महिलाओं की मातृ भूमिका पर प्रकाश डाला, और महिलाओं से जुड़े गुणों के रूप में केयरिंग, शेयरिंग और प्यार के महत्व पर जोर दिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं