विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2020

सुशांत सिंह राजपूत जब पहाड़ों के बीच छत पर खेलने लगे क्रिकेट, खूब वायरल हो रहा थ्रोबैक Video

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का क्रिकेट खेलते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सुशांत सिंह राजपूत जब पहाड़ों के बीच छत पर खेलने लगे क्रिकेट, खूब वायरल हो रहा थ्रोबैक Video
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का पुराना वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें इंसाफ दिलाने की मुहिम चलाए हुए हैं. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को 3 महीने बीत चुके हैं. लेकिन उनके फैंस अकसर उनसे जुड़े वीडियो और फोटो साझा करते हैं. सुशांत सिंह राजपूत का फिर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Video) लेफ्ट हैंड से क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं.

मोनालिसा ने 'लड़की ब्यूटीफुल' गाने पर किया धमाकेदार डांस, VIDEO हुआ वायरल

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को क्रिकेट से कितना प्यार था. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने सपनों की लिस्ट में क्रिकेट को भी शामिल किया हुआ था. वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत लेफ्ट हैंड से तरह-तरह के शॉट लगाने की कोशिश कर रहे हैं. उनके साथ वीडियो में और लोग भी हैं, जो क्रिकेट खेलने में उनका साथ दे रहे हैं. सुशांत के इस वीडियो को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ये पहली बार नहीं है कि सुशांत का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो सामने आया है, इसस पहले भी वो कई बार क्रिकेट खेलत नजर आ चुके हैं.

कियारा आडवाणी की फिल्म 'इंदु की जवानी' का पहला सॉन्ग रिलीज, जबरदस्त अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस- देखें Video

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. उनके निधन को बीते दिन 3 महीने पूरे हो चुके हैं. एक्टर के निधन के मामले में सीबीआई जांच भी जारी है. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के करियर का बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत ने 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में फिल्म 'काय पो चे' से कदम रखा था और इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'एम.एस धोनी' जैसी कई जबरदस्त फिल्मों में भी दिखाई दिए. सुशांत सिंह राजपूत को धोनी की बायोपिक से सबसे ज्यादा पहचान मिली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput Playing Cricket, Sushant Singh Rajput Playing Cricket On Roof, Sushant Singh Rajput Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height