विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2020

सुशांत सिंह राजपूत का इंतजार कर रहा पेट डॉग फज, बाइक के यूं लगा रहा चक्कर...देखें Video

सुशांत सिंह राजपूत के पेट डॉग फज (Fudge) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में फज एक बाइक के आस-पास घूमता नजर आ रहा है. 

सुशांत सिंह राजपूत का इंतजार कर रहा पेट डॉग फज, बाइक के यूं लगा रहा चक्कर...देखें Video
सुशांत सिंह राजपूत के पेट डॉग फज (Fudge) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस की जांच में सीबीआई (CBI) टीम काफी मुस्तैदी से जुटी हुई है. सीबीआई की टीम ने अब तक उनके हाउसकीपर नीरज, दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश सावंत से पूछताछ की है. साथ ही सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फ्लैट में फोरेंसिक टीम ने सीन रीक्रिएट भी किया है. इन खबरों से इतर सुशांत सिंह राजपूत के पेट डॉग फज (Fudge) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में फज एक बाइक के आस-पास घूमता नजर आ रहा है. 

सुशांत की प्रार्थना सभा में जुड़े 101 से अधिक देशों के लोग, श्वेता सिंह कीर्ति बोलीं- दिव्य अनुभव...देखें Video

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पेट डॉग फज (Fudge) के वीडियो को यूनाइटेड फॉर जस्टिस नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है: "फज सुशांत को उनकी बाइक के पास ढूंढते हुए. दोनों एक साथ अकसर सैर पर निकलते थे." बताया जाता है कि  फज इन दिनों दिवंगत एक्टर के होम टाउन पटना में है. इससे पहले भी फज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

देखते ही बनता है सुशांत सिंह राजपूत के फार्म हाउस का नजारा, 'हैंग आउट विला' की फोटो और Video वायरल

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. उनके निधन को लेकर जांच जारी है. वहीं, फैंस लगातार सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल किस देश में है मेरा दिल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह जीटीवी के मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता में भी दिखाई दिए थे. सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'काय पो चे' से बॉलीवुड में एंट्री की और इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस', 'एमएस धोनी', 'छिछोरे' और कई जबरदस्त फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते दिखाई दिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Pet Dog Fudge, Fudge Video, Fudge Crying, Sushant Singh Rajput Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com