विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2020

सुशांत सिंह राजपूत देख रहे थे अपनी ही फिल्म MS Dhoni, TV में खुद को देख यूं करने लगे चियर- देखें Video

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी ही फिल्म एम.एसधोनी देखकर धोनी के लिए चियर करते नजर आ रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत देख रहे थे अपनी ही फिल्म MS Dhoni, TV में खुद को देख यूं करने लगे चियर- देखें Video
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का पुराना वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अपने काम से करोड़ों लोगों का दिल जीत चुके थे. अपने स्टाइल के लिए भी सुशांत सिंह राजपूत काफी जाने जाते थे. उनके निधन से न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री को बल्कि उनके फैंस को भी झटका लगा है. वहीं, हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी ही फिल्म एम.एसधोनी देखकर धोनी के लिए चियर करते नजर आ रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के इस वीडियो को उनके फैन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सुशांत अपनी फिल्म एम.एस धोनी देख रहे हैं, जिसमें मैच का सीन चल रहा है. इस वीडियो में धोनी को देखकर वह सोफे पर बैठे-बैठे धोनी के लिए चियर करते हैं. वीडियो में एक्टर का क्यूट अंदाज भी देखने लायक है. बता दें कि इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका अदा की थी, जिसने लोगों का खूब दिल जीता था. 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, एम.एस धोनी, सोन चिरैया और छिछोरे जैसी कई फिल्म में नजर आ चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput Watch Himself On Tv, Sushant Singh Rajput Cheer For Ms Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com