विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

विराट अनुष्का के बाद इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी गुपचुप की शादी, वायरल हुईं PHOTOS

एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी रचा ली, लेकिन किसी को इसकी खबर नहीं हो सकी. सोशल मीडिया पर तस्वीरें आने के बाद पता चल सका कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और कोई नहीं सुरवीन चावला है.

विराट अनुष्का के बाद इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी गुपचुप की शादी, वायरल हुईं PHOTOS
सुरवीन चावला (फाइल फोटो)
  • विरुष्का के बाद सुरवीन चावला ने रचाई शादी
  • 'हेट स्टोरी 2' में कर चुकी हैं लीड एक्ट्रेस का रोल
  • कई साल से डेट कर रहीं अपने बॉयफ्रेंड अक्षय से की शादी
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ काफी लंबे समय से डेट करती आ रहीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने गुपचुप इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. जिसके बाद ऐसा माहौल बना कि साल के अंत तक सिर्फ विराट-अनुष्का ही छाए रहें. वहीं एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी रचा ली, लेकिन किसी को इसकी खबर नहीं हो सकी. सोशल मीडिया पर तस्वीरें आने के बाद पता चल सका कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और कोई नहीं सुरवीन चावला है. फिल्म 'हेट स्टोरी 2' की लीड एक्ट्रेस सुरवीन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अक्षय ठक्कर के साथ बंधन में बंधीं. उन्होंने यह खबर सोशल मीडिया पर खुद शेयर करके बताई.

पंजाबी फिल्में हमेशा से मेरी पहली पसंद : सुरवीन चावला

सुरवीन ने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ लॉन्ग डिस्टेंस डांस पोज के साथ फोटो शेयर की और लिखा और इसी तरह, एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लाइफ के बीच में, प्यार ने हमें एक परियों की कहानी दी. हालांकि एक अंग्रेजी वेबसाइट के रिपोर्ट अनुसार यह पता चला कि सुरवीन ने दो साल पहले ही शादी कर चुकी थी.
 
 

A post shared by Surveen Chawla (@surveenchawla) on


 

A post shared by Surveen Chawla (@surveenchawla) on


 

A post shared by Surveen Chawla (@surveenchawla) on


सूत्रों के अनुसार सुरवीन 2013 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए अक्षय से एक मुलाकात की औ जल्द ही दोनों में प्यार हो गया. दोनों ने 2015 में ही शादी कर ली थी, जिसमें सिर्फ परिवार वाले और उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. 

इरॉटिक थ्रिलर ‘हेट स्टोरी-4’ को मिल गई हीरोइन, इस बार दिखेगी पंजाबी कुड़ी

बता दें कि सुरवीन ने टीवी से अपने करियर क शुरुआत की. टीवी पर उन्होंने 2003 से 2007 के बीच 'कहीं तो होगा' सीरियल में काम किया. सुरवीन ने एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' और 'काजल' में भी अभिनय किया. आखिरी बार उन्होंने टीवी पर अनिल कपूर का आने वाला शो '24' में काम किया था.

सुरवीन ने बॉलीवुड में पहली बार 2011 में 'हम तुम शबाना' से एंट्री की थी. इसके बाद उन्होंने कन्नड़, पंजाबी और तेलगु फिल्मों में अभिनय किया. सुरवीन को पहली बार लीड रोल में 'हेट स्टारी 2' के लिए मौका मिला. उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'पार्च्ड' थी, जिसमें उनकी को-स्टार राधिका आप्टे और तनिष्ठा चटर्जी थीं. उन्होंने अनुराग कश्यप और तिस्का चोपड़ा के साथ शॉर्ट फिल्म भी किया है.

VIDEO: कई मुद्दों को एकसाथ उठाती है 'पार्च्ड'

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surveen Chawla, Akshay Thakker, Hate Story 2, Surveen Chawla Hate Story 2, ‪Anushka Sharma, Virat Kohli, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com