सनी देओल (Sunny Deol) ने बेटे रॉकी (Rocky) को यूं किया बर्थडे विश
- 28 साल के हो गए हैं रॉकी
- पापा सनी देओल डायरेक्ट कर रहे हैं डेब्यू मूवी
- 'पल पल दिल के पास' है नाम
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने बेटे रॉकी (Rocky ) यानी करण देओल को बहुत ही क्यूट अंदाज में बर्थडे विश किया है. रॉकी 28 साल के हो गए हैं. सनी देओल ने रॉकी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वे कसरत कर रहे हैं और नन्हे रॉकी (Rocky) उनके साथ हैं. सनी देओल (Sunny Deol) की रॉकी के साथ ये वीडियो खूब वायरल हो रही है. सनी देओल ने इस फोटो के साथ कैप्शन दिया हैः "बाप की मदद करता बेटा, हैप्पी बर्थडे रॉकी."
सपना चौधरी ने ताबड़तोड़ डांस से हिला दिया स्टेज, Video ने मचाया तहलका
धर्मेंद्र 82 की उम्र में भी हैं सुपरफिट, खेत में काम करते हुए बोले- कोशिश है खुद को स्ट्रॉन्ग रखूं; देखें Video
सनी देओल (Sunny Deol) बेटे रॉकी को लॉन्च करने जा रहे हैं. सनी देओल रॉकी की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' को डायरेक्ट कर रहे हैं. रॉकी की डेब्यू फिल्म को विजेता फिल्म्स के तहबत बनाया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग पिछले साल मई में शुरू हो गई थी. बताया जाता है कि सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म में रॉकी के अपॉजिट कास्ट करने के लिए 400 लड़कियों का ऑडिशन लिया था. रॉकी के साथ सहर बाम्बा लीड रोल में दिखेंगी.
Bigg Boss से बाहर आते ही 'ड्रामा क्वीन' बनीं सृष्टि रोड़े, नींद से जागते ही शुरू किया डांस; देखें Video
सनी देओल (Sunny Deol) ने रॉकी की इस फिल्म के बड़े हिस्से को हिमाचल प्रदेश के मनाली और दिल्ली में शूट किया है. इसके अलावा कार सीक्वेंस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में भी शूट किए गए हैं. फिल्म का म्यूजिक ऋषि रिच तैयार कर रहे हैं. फिल्म का स्क्रीनप्ले शशांक खेतान ने लिखा है. वैसे भी विजेता फिल्म्स ने ही सनी देओल और बॉबी देओल को भी लॉन्च किया था. परिवार की परंपरा बरकरार है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

— Saher Bamba (@SaherBamba) May 23, 2017

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sunny Deol Son Rocky, Karan Deol Sunny Deol, Pal Pal Dil Ke Paas, Sunny Deol Viral Photo