विज्ञापन

सलमान खान ने देखी बटवारा 1947, सनी देओल की फिल्म देखकर सबसे पहले डायल किया ये नंबर

सलमान खान ने हाल में टाइम निकाल कर सनी देओल की हालिया रिलीज 'बटवारा 1947' देखी और इसे देखने के बाद उनका सबसे पहला रिएक्शन कुछ इस तरह का था.

सलमान खान ने देखी बटवारा 1947, सनी देओल की फिल्म देखकर सबसे पहले डायल किया ये नंबर
सलमान खान ने की बंटवारा 1947 की तारीफ
Social Media
नई दिल्ली:

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बटवारा 1947' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे देशभर के दर्शकों का प्यार मिल रहा है. फिल्म की अनाउंसमेंट से लेकर दमदार ट्रेलर रिलीज होने तक इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से लगातार तारीफ मिली है. बंटवारे के बैकड्रॉप पर इंसानियत की कहानी दिखाने वाली इस फिल्म को इसकी कहानी और शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब सराहा जा रहा है. फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस की कई सेलेब्स भी तारीफ कर चुके हैं.

हाल ही में करण देओल ने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सनी देओल को फोन कर फिल्म और उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की. सलमान के देओल परिवार के साथ रिश्ते को लेकर करण ने कहा, "वह इस परिवार से बहुत प्यार करते हैं. वह हमेशा सपोर्ट करते हैं. वह हमेशा साथ खड़े रहते हैं. उनका प्यार बहुत सच्चा है. वह वाकई बहुत अच्छे इंसान हैं."

सलमान ने ‘बटवारा 1947' की तारीफ की इस बात का खुलासा करते हुए करण ने आगे कहा, "हां, उन्होंने हमें फोन किया था. उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म पसंद आई और उन्हें इसमें मेरे पिता का काम भी पसंद आया." सलमान की यह तारीफ फिल्म को मिल रही लगातार सराहना में एक और नाम जोड़ती है. फिल्म अपनी इमोशनल कहानी, दमदार परफॉर्मेंस और इंसानियत व एकता के संदेश के जरिए दर्शकों से जुड़ रही है.

‘बटवारा 1947' में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. यह फिल्म करीब तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की मचअवेटेड वापसी भी थी.

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर: द मूवी का आइडिया हो गया था रिजेक्ट, एक्ट्रेस ने बताया सबको था डर कि कैसा होगा ये प्रोजेक्ट

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बटवारा 1947' को नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का म्यूजिक ए.आर.रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और यह 14 अगस्त 2026 को पार्टिशन डे के मौके पर दुनियाभर में रिलीज हुई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Salman Khan, Karan Deol, Batwara 1947, Shabana Azmi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com