फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर अहमद खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म 'लकीर- फोर्बिडन लाइन्स' को लेकर खास बात साझा की. उन्होंने बताया कि पूरी स्क्रिप्ट सुने बिना सनी देओल फिल्म 'लकीर' में काम करने के लिए तैयार हो गए थे. यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 'लकीर- फोर्बिडन लाइन्स' साल 2004 में रिलीज हुई थी. फिल्म के बारे में बात करते हुए अहमद ने कहा, "सनी और मैं दशकों से दोस्त हैं, और उनका साथ हमेशा मेरे लिए बहुत मायने रखता है. जब मैं अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट कर रहा था, तो मुझे सनी देओल के ऑफिस से कॉल आया. मैं उस वक्त फुटबॉल खेल रहा था. कॉल मिलने के बाद जब मैं उनसे मिलने गया, तो उन्होंने बिना देर किए तुरंत फिल्म के लिए 'हां' कर दी."
अहमद ने कहा, "मुझे पूरी स्क्रिप्ट भी सुनाने की जरूरत नहीं पड़ी. मैंने सिर्फ कहानी की झलक ही पेश की, और सनी को यह आइडिया इतना पसंद आया कि उन्होंने फिल्म करने की हांमी भर दी. उन्होंने अपनी टीम से जल्द से जल्द शूटिंग की तारीखें तय करने को कहा." फिल्म में सनी देओल के अलावा, सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम, सोहेल खान और नौहीद सिरुसी लीड रोल में थे. फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया था, जो भारत के सबसे प्रसिद्ध संगीतकारों में से एक हैं. वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक को आदेश श्रीवास्तव ने तैयार किया था.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
गौरतलब है कि अहमद खान 'लकीर- फॉरबिडन लाइन्स' फ्लॉप होने के बाद दिवालिया हो गए. उन्होंने कोरियोग्राफी के काम लेना बंद कर दिया था और फिल्म निर्देशन में अपनी जीवन भर की बचत लगा दी थी. जब उनके पैसे खत्म हो गए तो उन्होंने काम के लिए निर्माताओं से संपर्क किया और फिर से कोरियोग्राफर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. फिल्म की कहानी दो किरदारों करण और साहिल के इर्द-गिर्द घूमती है. करण जहां पावरफुल आदमी का भाई है, वहीं साहिल का भाई एक है और वह सरल और ईमानदार स्वभाव का लड़का है. कहानी में मोड़ तब आता है, जब दोनों बिंदिया नाम की लड़की पर दिल हार बैठते हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी फिलहाल 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं. अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और निधि दत्ता कर रहे हैं, जबकि शिव चानना और बिनॉय गांधी सह-निर्माता हैं. यह 1997 की हिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है. 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं