सनी देओल की जाट इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. दिग्गज एक्टर इन दिनों अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं. आखिरी बार सनी देओल फिल्म गदर 2 में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. ऐसे में सनी देओल के फैंस को फिल्म जाट से काफी उम्मीदें हैं. वहीं अब एक्टर ने बताया है कि वह अपनी फिल्में कैसे चुनते हैं. सनी देओल हाल ही कोमल नाहटा के साथ पॉडकास्ट पर नजर आए. उनसे बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्में कैसे चुनते हैं और खास तौर पर उन्होंने जाट को कैसे चुना.
वह कभी भी अलग तरह की कहानियों को चुनने या यह सोचने से नहीं डरते कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेंगी. सनी देओल का मानना है कि हर कहानी ऐसी नहीं हो सकती जो दर्शकों को इस हद तक उत्साहित करे कि वे बड़ी संख्या में उसके पास आएं. हालांकि, एक कलाकार के रूप में, वह ऐसे प्रोजेक्ट चुनते हैं जो उनकी पर्सानिटी से मैच करते हो. सनी देओल ने कहा, 'मेरे पास कोई निर्धारित मानदंड नहीं है. मेरा मानना है कि जब किसी को कोई कहानी सुनाई जाती है, अगर वह उन्हें छूती है और अच्छा महसूस कराती है, तो यह काफी है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीन देओल ने आगे कहा, 'मैं अपने ऊपर विश्वास करता. खुद पर विश्वास एक पर्सनल कंप्यूटर की तरह होता है - वे आपको तुरंत बता देता है कि आप सही सोच रहे हैं या गलत.' जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए कोई टीम है, तो उन्होंने जवाब दिया कि यह वन-मैन शो है और वह अकेले ही कहानियां सुनते हैं, और तुरंत फैसला लेते हैं. कहानी चुनते समय सनी देओल का मंत्र है, 'मैं यह करना चाहता हूं, देखते हैं कि हम इसे कैसे कर सकते हैं'. पॉडकास्ट के दौरान, अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि वह कभी भी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ते हैं और प्रोजेक्ट की थीम सुनना पसंद करते हैं. उन्हें कभी भी पढ़ने या लिखने का शौक नहीं रहा है और वह हमेशा अपनी पढ़ाई में पीछे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं