विज्ञापन

सनी देओल के घर की लक्ष्मी है ये लड़की, आते ही चल पड़ा था दोनों भाइयों का करियर

सनी देओल की अपनी कोई बेटी नहीं है. फिर ये कौन लड़की है जिसे सनी अपनी किस्मत के ताले की चाबी मानते हैं और इतनी इज्जत देते हैं.

सनी देओल के घर की लक्ष्मी है ये लड़की, आते ही चल पड़ा था दोनों भाइयों का करियर
कौन है सनी देओल की बहू?
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री में सनी देओल का सितारा फिर चमक रहा है. उनके भाई बॉबी देओल की दूसरी पारी भी पहली पारी से कहीं ज्यादा हिट और पॉपुलर हो रही है. वैसे तो धर्मेंद्र के दोनों बेटे टैलेंट से भरपूर हैं. लेकिन फिलहाल तो उनका लक भी उन पर मेहरबान नजर आता है. सनी देओल इसका क्रेडिट अपनी बहू दृशा आचार्य को देते हैं. वो मानते हैं कि 2023 में जैसे ही दृशा ने देओल परिवार में कदम रखा वैसे ही घर में खुशियों की बहार आ गई. उसी साल गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और परिवार के रिश्तों में भी नई गर्मजोशी देखने को मिली. यही वजह है कि सनी देओल अपनी बहू को प्यार से घर की लक्ष्मी कहते हैं और परिवार का लकी चार्म मानते हैं.

दृशा आचार्या सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की पत्नी हैं. दोनों ने जून 2023 में मुंबई में शाही अंदाज में शादी की थी. इस शादी में देओल परिवार के साथ बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं.

यह भी पढ़ें: बच्चा पालने के लिए अगर सोना भी पड़े तो...वड़ा पाव गर्ल ने पहले दिया विवादित बयान, फिर वीडियो को गलत तरीके से दिखाने वालों की लगाई क्लास

दृशा का रिश्ता हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर बिमल रॉय से है. वो उनकी परनातिन हैं. बिमल रॉय ने दो बीघा जमीन, देवदास और मधुमती जैसी आइकॉनिक फिल्में बनाई थीं.

दृशा का बचपन दुबई में बीता. उनकी पढ़ाई भी वहीं हुई है. वहीं रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और लंबे समय तक वहीं की लाइफस्टाइल का हिस्सा रहीं.

दुबई में दृशा ने ट्रैवल इंडस्ट्री में काम किया है. इसके अलावा वो अपनी मां के मिडिल ईस्ट में चलने वाले इवेंट मैनेजमेंट बिजनेस में भी हाथ बंटाती रही हैं. देओल परिवार की बहू होने के बावजूद दृशा को कैमरों से दूर रहना ही पसंद है. उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल भी प्राइवेट है और वो पब्लिक अपीयरेंस बहुत कम देती हैं. दृशा की सादगी अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेती है. बिना मेकअप के भी उनकी नैचुरल ब्यूटी की चर्चा होती रहती है. 

कहा जाता है कि दृशा के घर में आने के बाद देओल परिवार के लिए चीजें बदलने लगीं. उसी दौरान गदर 2 सुपरहिट हुई और परिवार के रिश्तों में भी मिठास लौटी. यहां तक कि देओल परिवार और उनकी सौतेली बहनों ईशा, अहाना देओल के बीच भी दूरियां कम होती दिखीं.

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही के गाने की पोर्न फिल्म से हो रही तुलना, कौनसी फिल्म का है गाना और क्यों हो रहा विवाद?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Drisha Acharya, Sunny Deol Daughter In Law, Sunny Deol Son, Sunny Deol Age, Sunny Deol Kids, Sunny Deol Daughter, Karan Deol, Bobby Deol, Dharmendrna, Drisha Acharya Photos, Drisha Acharya Age, Who Is Drisha Acharya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com