विज्ञापन

रणवीर सिंह से पहले सनी देओल ने भी बीच में छोड़ दी थी फिल्म! जानें क्या है सुनील दर्शन का मामला

फिल्ममेकर सुनील दर्शन 2008 में सनी देओल के 'गुड मॉर्निंग इंडिया' फिल्म छोड़ने के बाद से ही उनके साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. वह एक बार फिर कानूनी रास्ता अपनाने को लेकर चर्चा में हैं.

रणवीर सिंह से पहले सनी देओल ने भी बीच में छोड़ दी थी फिल्म! जानें क्या है सुनील दर्शन का मामला
सनी देओल और सुनील दर्शन आए आमने सानने
नई दिल्ली:

हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) को लेकर विवादों में थे.वह फिल्म से अचानक बाहर हो गए थे, जिसके बाद  Excel Entertainment ने 45 करोड़ का मुआवजा मांगा था. इस मामले में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा रणवीर के खिलाफ असहयोग निर्देश (Non-Cooperation Directive) जारी किया गया था. फिल्म छोड़ने को लेकर रणवीर के बाद अब सनी  सनी देओल चर्चा में आ गए हैं. 

फिल्ममेकर सुनील दर्शन 2008 में सनी देओल के 'गुड मॉर्निंग इंडिया' फिल्म छोड़ने के बाद से ही उनके साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. वह एक बार फिर कानूनी रास्ता अपनाने को लेकर चर्चा में हैं.  फिल्ममेकर ने शुरू में सनी देओल पर 20 करोड़ का मुकदमा किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक्टर के प्रोजेक्ट छोड़ने से उन्हें नुकसान हुआ.  2015 के एक फैसले में उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी. हालांकि, गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनील दर्शन को पुराने फैसले के खिलाफ अपनी अपील फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी, साथ ही 15,000 का जुर्माना भी लगाया.

यह भी पढ़ें- सलमान, संजय से रिया तक, जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं बॉलीवुड के ये बड़े सितारे, कोई शिकार तो कोई ड्रग्स केस में घिरा

सुनील दर्शन और सनी देओल के बीच काम प्रोफेशनल रिश्ता काफी पुराना है. दोनों ने तीन फिल्मों - इंतकाम (1988), लुटेरे (1993), अजय (1996) में साथ काम किया है. हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता खराब हो गया. मनमुटाव के बावजूद, सुनील दर्शन ने पहले कहा था कि वह सनी देओल परिवार का सम्मान करते हैं. 

यह भी पढ़ें- सलमान खान के इन 4 सुपरहिट गानों का पाकिस्तान में हुआ कॉपी, बदले बोल और बन गए नए हिट्स

सनी देओल का वर्कफ्रंट 
सनी देओल के पास फ़िल्मों की लंबी कतार है. 'गदर 2' के बाद वे सबसे बिजी एक्टर्स में से एक  हैं. फिलहाल उनके पास 10 से ज्यादा फिल्में हैं, जो 2026, 2027 और 2028 में रिलीज होंगी. इनमें से ‘बंटवारा 1947',इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 'रामायण पार्ट 1'  दिवाली 2026 में रिलीज होगी. इसके अलावा ‘इक्का',कोल किंग, जाट 2 जैसी फिल्में सनी के पास हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol Film, Sunny Deol Film News, Sunil Darshan Movies, Ranveer Singh Don 3, Sunny Deol Latest Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com