बॉलीवुड में सलमान खान का नाम ही काफी है. उनकी एंट्री पर सीटियां बजती हैं और गाने शुरू होते ही फैंस झूमने लगते हैं. लेकिन भाईजान के कुछ गानों ने ऐसा कमाल किया कि उनकी गूंज भारत से निकलकर पाकिस्तान तक पहुंच गई. वहां इन गानों को सिर्फ सुना ही नहीं गया, बल्कि नए बोलों के साथ दोबारा भी बनाया गया. यानी धुन सलमान वाली थी, लेकिन कहानी थोड़ी अलग थी. मजेदार बात ये है कि ये गाने पाकिस्तान में भी उतने ही पसंद किए गए, जितने भारत में हुए थे. आज आपको सलमान खान के ऐसे ही 4 गानों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सरहद के दोनों तरफ लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
एक मुंडा मेरी उम्र दा
साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'करण अर्जुन' का गाना 'एक मुंडा मेरी उम्र दा' उस दौर के सबसे पसंदीदा गानों में गिना जाता है. सलमान खान और ममता कुलकर्णी पर फिल्माए गए इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी.
यह भी पढ़ें- 'दिल तोड़ा गया, लेकिन नफरत नहीं सीखी' तलाक के बाद मौनी रॉय ने पहली बार बयां किया दर्द
बाद में पाकिस्तान की फिल्म 'सड़क' में इसी गाने की धुन सुनाई दी. हालांकि वहां इसके बोल बदल दिए गए और गाने का नाम 'एक सोहणा मेरी उम्र दा' रखा गया. नया वर्जन भी लोगों के बीच खूब पसंद किया गया.
दिल तेरा आशिक
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'दिल तेरा आशिक' का टाइटल ट्रैक भी पाकिस्तान पहुंच गया था.
बाद में पाकिस्तानी फिल्म 'तू चोर मैं सिपाही' में इस गाने को नए अंदाज में पेश किया गया. वहां इसका नाम 'मेरे दिलबर जानी' रखा गया. गाने की धुन काफी हद तक वही रही, लेकिन बोल बदल गए. यही वजह रही कि इस गाने को सुनते ही लोगों को ओरिजिनल सॉन्ग की याद आ जाती थी.
ओढ़नी ओढ़ के नाचूं
फिल्म 'तेरे नाम' का गाना 'ओढ़नी' आज भी सलमान खान के फैंस की फेवरेट लिस्ट में शामिल है.
इस गाने की धुन भी पाकिस्तान तक पहुंची और वहां नए बोलों के साथ सुनने को मिली. गाना रिलीज होने के बाद खूब चर्चा में रहा. दिलचस्प बात ये है कि इसकी धुन लोगों को इतनी पसंद आई कि नया वर्जन भी काफी सुना गया.
मुझको राणा जी माफ करना
'करण अर्जुन' का एक और सुपरहिट गाना 'मुझको राणा जी माफ करना' भी पाकिस्तान में नए रूप में सामने आया. साल 2000 में मशहूर पाकिस्तानी सिंगर नूर जहां ने इस गाने से मिलता-जुलता वर्जन रिलीज किया था. गाना आते ही लोगों के बीच छा गया और काफी समय तक चर्चा में बना रहा. इसकी धुन आज भी पुराने म्यूजिक लवर्स को पसंद आती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं