नितेश तिवारी की रामायण: पार्ट वन ने रिलीज के दो दिनों के अंदर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में हैं तो वहीं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता के रोल में. फिल्म के कास्ट की जमकर तारीफ हो रही है. वहीं 'रामायणम्' में सनी देओल हनुमान के रोल में सुर्खियां बटोर रहे हैं.
अब सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फैंस से फिल्म देखने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो में कहा, मैं चाहता हूं कि हर हिंदुस्तानी जाकर 'रामायण' देखे, क्योंकि यह किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है. इसके स्पेशल इफेक्ट्स इतने शानदार हैं कि आपको एक अलग ही दुनिया का अनुभव मिलेगा. यकीन मानिए, आपको थिएटर में एक बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलेगा. जरूर जाकर देखिए. वीडियो में वह'जय श्री राम' कहते दिख रहे हैं. वहीं उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया है 'जय श्री राम'. उनके पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया है.
णबीर कपूर और साई पल्लवी की 'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित, 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आए. वहीं सनी देओल, हनुमान के किरदार में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं