विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2017

खुशखबरी, एक बार फिर टीवी पर रिंकू भाभी बने नजर आएंगे सुनील ग्रोवर, पर कपिल के बिना

खुशखबरी, एक बार फिर टीवी पर रिंकू भाभी बने नजर आएंगे सुनील ग्रोवर, पर कपिल के बिना
  • सुनील ग्रोवर ने की 'इंडियन आइडल' के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग
  • कपिल से झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो'
  • फिल्‍मसिटी में बुधवार को की सुनील ने शूटिंग
नई दिल्‍ली: रिंकू भाभी, डॉ मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों में प्रसिद्ध हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के चाहने वालों के लिए खुशशबरी है. अब उनकी चहेती रिंकू भाभी एक बार फिर नजर आएंगी. जी हां, मीडिया में आई खबरों की मानें तो सुनील ग्रोवर ने इन किरदारों के रूप में शूटिंग तो की है लेकिन यह शूटिंग कपिल शर्मा के शो के लिए नहीं की है. दरअसल खबरें हैं कि सुनील ग्रोवर सोनी पर एक बार फिर रिंकू भाभी के किरदार में नजर आएंगे. कपिल शर्मा से झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर पहली बार सोनी टीवी पर डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के रोल में दिखाई देंगे. लेकिन सुनील का यह अंदाज 'द कपिल शर्मा शो' पर नहीं बल्कि सोनी चैनल के ही सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के ग्रैंड फिनाले पर नजर आएगा.

एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्‍पॉटबॉय के अनुसार इसके लिए सुनील बीती रात फिल्मसिटी में लगे शो के सेट पर पहुंचे थे. बता दें कि 'इंडियन आइडल' का ग्रैंड फिनाले रविवार रात 8 बजे से टेलीकास्ट होगा. खबरें हैं कि जिस फिल्मसिटी में सुनील 'इंडियन आइडल' के शूट के लिए पहुंचे थे, वहीं कपिल शर्मा एक्‍ट्रेस रवीना टंडन के साथ 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग कर रहे थे. उनके लिए यह सही मौका था कि वे सुनील से बात कर सकते थे. लेकिन कपिल ने ऐसा नहीं किया.  बल्कि अपनी शूटिंग में व्यस्त रहे.
 
kapil sharma sunil grover

बता दें कि रवीना टंडन के साथ स्पेशल एपिसोड की शूटिंग के लिए बुधवार शाम ही कपिल बीकानेर से लौटे हैं. वहां वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग कर रहे थे. मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से सुनील ग्रोवर ने अपने फैंस के नाम पर एक मेसेज लिखा, 'आपके प्यार के लिए शुक्रिया और आभार.  आपके प्यार के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं. मेरी पहचान केवल आपके प्यार की वजह से है. आपके प्यार से मेरा दिल भर जाता है और नफरत के लिए कोई जगह नहीं छोड़ता. मैं अच्छे काम और अच्छे लोगों के लिए खुद को सरेंडर करना चाहता हूं जो मेरा इरादा समझते हैं.'

कॉमेडियन कपिल शर्मा द्वारा फ्लाइट में बदसलूकी किए जाने के बाद इस शो से शुरुआत से जुड़े रहे सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' में वापस नहीं जाने का फैसला  कर लिया है. पिछले दो हफ्तों से चल रहे विवाद का सबसे बुरा असर शो की लोकप्रियता पर पड़ा है. सुनील के साथ-साथ अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने शो का बायकॉट किया है. पुराने टीम से केवल कीकू शारदा कपिल के साथ बने हुए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, Sunil Grover, Sunil Grover Kapil Sharma Fight, Rinku Bhabhi, Indian Idol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com