विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2020

सुनील शेट्टी के बाइसेप्स को बार-बार छू रहा था यह फैन, एक्टर का यूं आया रिएक्शन- देखें Video

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन उन्हें बार-बार छूता नजर आ रहा है.

सुनील शेट्टी के बाइसेप्स को बार-बार छू रहा था यह फैन, एक्टर का यूं आया रिएक्शन- देखें Video
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को बार-बार छू रहा था फैन तो एक्टर ने दिया जबरदस्त रिएक्शन
  • सुनील शेट्टी को बार-बार छू रहा था फैन
  • एक्टर ने पीछे मुड़कर दिया जबरदस्त रिएक्शन
  • सुनील शेट्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं. यूं तो सुनील शेट्टी जहां भी जाते हैं, उनसे मिलने के लिए उनके फैंस वहां भीड़ लगा लेते हैं. लेकिन हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन उनके साथ सेल्फी लेता नजर आया, साथ ही उन्हें बार-बार छूता हुआ भी दिखाई दिया. फैन की इस हरकत सुनील शेट्टी जबरदस्त रिएक्शन देते हैं. सुनील शेट्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

विद्या बालन ने डब्बू रत्नानी के 2020 के कैलेंडर से शेयर की अपनी फोटो, फैन्स बोले- ब्यूटीफुल...देखें Video

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का यह वीडियो वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. वूंपला के मुताबिक एक्टर एक स्कूल का एनुअल फंक्शन अटेंड करने पहुंचे थे, जहां उन्हें मौजूद देख लोगों ने उनके आसपास भीड़ लगा ली. तभी वहां आया एक व्यक्ति सुनील शेट्टी के पीछे खड़ा हो गया और उन्हें बार-बार छूने लगा, जिसपर सुनील शेट्टी उसे पीछे मुड़कर देखते हैं. इसके बाद गार्ड वहां से उस फैन को हटा देते हैं. इस वीडियो के लेकर कई सोशल मीडिया यूजर ने यह भी कहा कि इतना घमंड किस बात का.

83 First Look: दीपिका पादुकोण ने अपनाया रोमी देव का अवतार, कपिल देव की पत्नी के रूप में दिखीं एक्ट्रेस

वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी सुपरहिट सीरिज 'हेरा फेरी (Hera Pheri)' की तीसरी फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी. इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार, परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी की तिकड़ी धमाल मचाती नजर आ सकती है. 

देखें वीडियो

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suniel Shetty, Suniel Shetty Video, Suniel Shetty Reaction On Fan, Suniel Shetty Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com