सुहाना खान की हमशक्ल ने सुहाना के साथ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. सुहाना अपनी मां गौरी खान, अपनी सबसे अच्छी दोस्त शनाया कपूर और शनाया की मां महीप कपूर के साथ दुबई में छुट्टियां मनाने के दौरान पाकिस्तान की इनफ्लुएंसर बरिहा से मिलीं. आउटडोर शॉट में कैमरे के लिए पोज देते हुए दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. सुहाना फोटो में व्हाइट फ्लोरल ड्रेस पहने दिख रही हैं, जबकि बरिहा ने ब्लू फ्लोरल जंपसूट पहना है. दोनों ने एक छोटा स्लिंग बैग कैरी किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बरिहा ने फोटो शेयर करते हुए पोस्ट को कैप्शन लिखा, “आखिरकार मेरी हमशक्ल सुहानाखान से मैं मिली. यहां उन सभी लोगों की तुलना की गई है जो मुझे अपने डीएम में उसकी तस्वीरें भेजते रहते हैं. उन्होंने तस्वीरों पर हैशटैग #iamsrk #twiningandwining #seeingdouble का इस्तेमाल किया. उनके एक फैन ने लिखा, "आखिरकार जब बहन बहन से मिली!!" एक अन्य फैन ने लिखा, "ओएमजी मैं पिछले कुछ समय से यही सोच रहा हूं." दूसरे फैन ने लिखा, "हे भगवान !! यह पागलपन है." उनके कई फैंस ने उनकी तस्वीर पर दिल के इमोजी पोस्ट किए हैं.
सुहाना खान बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की बेटी हैं. सुहाना एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह बहुप्रतीक्षित नेटफ्लिक्स फिल्म द आर्चीज का हिस्सा हैं. यह अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और दिवंगत श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की पहली फिल्म है. फिल्म में अगस्त्य आर्ची के रोल में दिखेंगे, वहीं खुशी बेट्टी और सुहाना वेरोनिका के रोल में दिखेंगी. यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं