विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2023

नो मेकअप लुक के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सुहाना खान, किंग खान की बेटी को देख फैंस बोले- मौसम भी सुहाना

सोशल मीडिया पर वीडियो में सुहाना खान एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं. इस दौरान वह पैपराजी को पोज देते हुए भी दिखीं. ग्रे क्रॉप टॉप और ट्राउजर पहने सुहाना खान बेहद स्टाइलिश लग रही हैं.

नो मेकअप लुक के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सुहाना खान, किंग खान की बेटी को देख फैंस बोले- मौसम भी सुहाना
सुहाना खान का एयरपोर्ट लुक हुआ वायरल
नई दिल्ली:

किंग खान यानी शाहरुख खान की तरह उनकी बेटी सुहाना खान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. जहां उनका पार्टी लुक फैंस के जबां पर छाया है तो वहीं उनके नो मेकअप लुक चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच एक बार फिर सुहाना खान का लुक चर्चा में आ गया है. दरअसल, कुछ देर पहले ही सुहाना एयरपोर्ट पर पैपराजी के कैमरे में स्पॉट हुई थीं, जिसमें वह इस बार नो मेकअप नहीं बल्कि लाइट मेकअप में एय़रपोर्ट पर पहुंची हैं.

लुक को लेकर फिर चर्चा में आईं सुहाना खान

सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो में एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं. इस दौरान वह पैपराजी को पोज देते हुए भी दिखीं. ग्रे क्रॉप टॉप और ट्राउजर पहने सुहाना खान बेहद स्टाइलिश लग रही हैं. वहीं इस आउटफिट के साथ उनका लाइट मेकअप लुक काफी चर्चा में आ गया है. इंडस्ट्री में इन दिनों न्यूड मेकअप और नो मेकअप लुक की चर्चा जोरों पर है. वहीं अब इस लिस्ट में सुहाना खान के लुक भी सुर्खियों में आ गया है.

एयरपोर्ट पर सुहाना खान के लुक के अलावा उनकी स्माइल की चर्चा हो रही है. वीडियो पर एक फैन ने लिखा, मौसम भी सुहाना कर दिया. वहीं दूसरे ने लिखा, वह हमेशा मीडिया को देखकर स्माइल करती हैं. इसके अलावा फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी शेयर की है, जिससे पता चल रहा है कि फैंस उनसे कितना प्यार करते हैं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ नेटफिलिक्स फिल्म द आर्चीज के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. इसके अलावा जोया अख्तर की इस फिल्म में खुशी कपूर और वेदांग रैना भी नजर आने वाले हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Airport Look, Suhana Khan Makeup, Suhana Khan Light Makeup, Suhana Khan Nude Makeup Look, Suhana Khan Airport Makeup, Suhana Khan Family, Suhana Khan Father
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com