विज्ञापन

शाहरुख खान का 300 करोड़ का बंगला मन्नत अब नहीं दिखेगा पहले जैसा, होने जा रहे ये बड़े बदलाव, सामने आई डिटेल्स

शाहरुख खान का बंगला मन्नत पिछले काफी समय से रेनोवेशन की खबरों को लेकर सुर्खियों में है. अब प्रोड्यूसर और रियल एस्टेट कंपनी के मालिक आनंद पंडित ने बताया है कि इसमें क्या चेंज हो रहे हैं.

शाहरुख खान का 300 करोड़ का बंगला मन्नत अब नहीं दिखेगा पहले जैसा, होने जा रहे ये बड़े बदलाव, सामने आई डिटेल्स
शाहरुख खान के मन्नत में होने जा रहे बड़े बदलाव
Social Media
नई दिल्ली:

शाहरुख खान के बंगले मन्नत पिछले काफी समय से रेनोवेशन को लेकर चर्चा में है. हर कोई जानता है कि शाहरुख अपने इस आलीशान घर में कुछ बदलाव करवा रहे हैं लेकिन ये कोई नहीं जानता कि वे इस घर में क्या बदलाव करना चाहते हैं. इस बारे में जानकारी फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित के पास है. उन्होंने हाल में रिवील किया है कि शाहरुख खान अपने बंगले में क्या बदलाव करवा रहे हैं. आनंद ने बताया कि रेनोवेशन का काम अभी चल रहा है. ये डेवलपमेंट सुर्खियों में इसलिए रही क्योंकि प्रॉपर्टी का सीधा कनेक्शन शाहरुख खान से था.

आनंद ने बताया कि शाहरुख खान के सी फेसिंग बंगले के पीछे वाले पोर्शन में कुछ फ्लोर्स बनाए जा रहे हैं. शाहरुख खान ने दो मंजिल की परमिशन के लिए अप्लाई किया है. इसके बाद इसका बिल्ट अप एरिया करीब 616.02 स्क्वेयर मीटर बढ़ जाएगा और इसमें करीब 25 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है. जब तक ये कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है तब तक शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम बांद्रा, पाली हिल में पूजा कासा के एक लग्जरी ड्यूपलेक्स अपार्टमेंट में रह रहे हैं. मन्नत एक हेरिटेज प्रॉपर्टी है इस वजह से शाहरुख खान ने प्रॉपर्टी में एक्सटेंशन करवाने के लिए महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉर्टी से अप्रूवल मांगा था.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Shahrukh khan

आनंद पंडित ने शाहरुख खान के घर से जुड़ी ये इनसाइड डिटेल्स रवि केवलरमानी के पॉडकास्ट में बताईं. लोटस डेवलपर्स एंड रियलिटी के मालिक आनंद पंडित ने बताया कि वह शाहरुख की दो प्रॉपर्टीज पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनकी क्लाइंट लिस्ट में 80 से 90 पर्सेंट लोग बॉलीवुड से ही हैं.

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म

बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की तो जल्द किंग के साथ पर्दे पर आने को तैयार हैं. इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं. इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी फिल्म की लीड कास्ट में शामिल हैं. सुहाना के लिए एक मौका एक बड़ा गोल्डन चांस है क्योंकि वह पहली बार अपने पापा शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. किंग खान के अलावा भी फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ जैसे मंझे हुए कलाकार हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Mannat, King, Suhana Khan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com